यूपी की ई-रिक्शा चालक आरती काे UK का Royal Award, किंग चार्ल्स से बर्मिंघम पैलेस में मिली

By Rajkumar UpadhyayaFirst Published May 25, 2024, 3:07 PM IST
Highlights

Women's Empowerment News: यूपी के बहराइच जिले की रहने वाली ई-रिक्शा ड्राइवर आरती को लंदन में अवार्ड मिला है। उन्हें अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार (Amal Clooney Women's Empowerment Award) से नवाजा गया।

Women's Empowerment News: यूपी के बहराइच जिले की रहने वाली ई-रिक्शा ड्राइवर आरती को लंदन में अवार्ड मिला है। उन्हें अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार (Amal Clooney Women's Empowerment Award) से नवाजा गया। किंग चार्ल्स III ने आरती को प्रतिष्ठित महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। लंदन की यह ट्रिप आरती के लिए यादगार बन गई। उन्हें  बर्मिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मिलने का मौका भी मिला। आपको बता दें कि यह अवार्ड विश्व प्रसिद्ध मानवाधिकार बैरिस्टर के नाम पर दिया जाता है। 

लड़कियों को प्रेरित करने के लिए मिला सम्मान

आरती सरकारी पिंक ई—रिक्शा पहल के साथ जुड़ी। खुद काम करती रहीं और युवा लड़कियों को भी प्रेरित किया, इसीलिए उन्हें यह सम्मान मिला। एक तरफ पिंक ई-रिक्शा से महिलाओं को सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिलती है। दूसरी ओर यह समाज में बदलाव लाने वाला मिशन भी साबित हो सकता है। आरती को इस बात पर प्राडड है कि वह उनकी तरह चुनौतियों का सामना करने वाली दूसरी लड़कियों को अपने काम से प्रेरित कर सकती हैं। इस नई उड़ान ने उन्हें नया नजरिया दिया है। 

पूरे कर सकती हैं पांच साल की बेटी के सपने 

रोजगार से जुड़ने के बाद आरती अपनी पांच साल की बेटी के सपने भी पूरे कर सकती हैं। लंदन जाने से पहले आरती ने अपनी बेटी के लिए जूते और खाने के लिए केक खरीदा। किंग चार्ल्स से बातचीत में आरती ने कहा कि उसे ई-रिक्शा चलाना पसंद है। वह डीजल या पेट्रोल से प्रदूषण फैलाने वाला ई-रिक्शा नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चलाती हैं। 

किंग्स ट्रस्ट इंटरनेशनल हो जाएगा अब नाम

दरअसल, मुश्किलों के बीच आगे बढ़ी लड़कियों के वह काम, जिसने आसपास बदलाव की स्क्रिप्ट लिखी हो। प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल युवा महिलाओं के ऐसे कामों और महिला सशक्तिकरण पुरस्कार को मान्यता देता है। किंग चार्ल्स ने इसकी स्थापना तक की थी, जब वह वेल्स के राजकुमार थे। हालांकि अब प्रिंस ट्रस्ट, किंग्स ट्रस्ट में बदलेगा। साथ ही यह 20 देशों में युवाओं को सपोर्ट करने वाले अपने कार्यक्रम जारी रखेगा। 

महिलाओं को अनुदान पर मिला था पिंक ई-रिक्शा

प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल और आगा खान फाउंडेशन जुलाई 2023 में प्रोजेक्ट लहर लाए थे। उसमें आरती को भारत सरकार की पिंक ई-रिक्शा योजना से परिचित कराया गया था। जिसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आय में बढ़ोत्तरी करना था। बहराइच के जिला प्रशासन ने योजना के तहत महिलाओं को अनुदान पर पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया था। 

ये भी पढें-इस भारतवंशी एस्ट्रोनॉमर को मिलेगा शॉ पुरस्कार 2024- बहन है देश की सबसे बड़ी IT कंपनी की अध्यक्ष...

click me!