क्रिकेट वर्ल्ड में खलबली: रोहित शर्मा ने बनाया "सिक्सर" का विश्व रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले ऐसे बल्‍लेबाज

By Rajkumar UpadhyayaFirst Published Jun 6, 2024, 5:07 PM IST
Highlights

Rohit Sharma: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल किया है। क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके रिकॉर्ड से क्रिकेट वर्ल्ड में खलबली मच गई है।

Rohit Sharma: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल किया है। क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके रिकॉर्ड से क्रिकेट वर्ल्ड में खलबली मच गई है। मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा ने एक बार फिर प्रूव कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। 

ND vs IRE मैच में बना रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने 52 रन की पारी खेली। 4 चौके और 3 छक्के जड़ें। हालांकि उसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हुए। पर इस अर्धशतकीय पारी में ही उन्होंने एक अनोख रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में ND vs IRE मैच खेला गया।

क्लाइव लॉयड ने लगाए थे पहले 100 छक्के

देखा जाए तो रोहित शर्मा ने 472 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उसमें 600 छक्के जड़ें। 553 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 476 सिक्सर लगाए हैं। वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी क्लाइव लॉयड थे।

विव रिचर्डस ने जड़े 200 छक्के

विव रिचर्डस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के जड़ें। श्रीलंका के जयसूर्या के नाम 300 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 400 छक्के लगाने का करिश्मा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ क्रिस गेल ही हैं, जिन्होंने 500 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। दुनिया भर के दिग्गज प्लेयर्स को पछाड़कर रोहित शर्मा ने छक्को का रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस रिकॉर्ड के अलावा रोहित के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हुआ है। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं।

ये भी पढें-वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के इन तकनीकी संस्थानों का जलवा, जानिए आपके शहर का कौन?..

click me!