एशियाई खेलः हॉकी में भारत ने हांगकांग को 26-0 से हराया

Published : Sep 09, 2018, 12:47 AM IST
एशियाई खेलः हॉकी में भारत ने हांगकांग को 26-0 से हराया

सार

भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह ने सबसे अधिक गोल दागे। उनके खाते में पांच गोल आए। वहीं हरमनप्रीत सिंह ने चार और आकाशदीप सिंह ने तीन गोल दागे। 

एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में भारत का जबरदस्त अभियान जारी है। इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद भारतीय टीम ने बुधवार को हांगकांग को 26-0 से धो डाला। इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों में यह एक नया कीर्तिमान है। 

इस जीत के साथ भारत ने अपना 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 1932 के ओलंपिक खेलों में भारत ने अमेरिका को 24-1 के अंतर से हराया था। 

भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह ने सबसे अधिक गोल दागे। उनके खाते में पांच गोल आए। वहीं हरमनप्रीत सिंह ने चार और आकाशदीप सिंह ने तीन गोल दागे। भारत इस टूर्नामेंट में खेल रही सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। हालांकि उसकी विश्व रैंकिंग पांच है। वहीं हांगकांड वर्ल्ड रैंकिंग में 45वें स्थान पर है। भारत एशियाई खेलों की विजेता टीम है। उसका अगला मुकाबला शुक्रवार को जापान से होगा।

PREV

Recommended Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
India vs England - इंडिया जीती तो मैदान में नाचने लगे Virat Kohli