धोनी के कदमों में तिरंगा रखने ही वाला था फैन, फिर क्या हुआ? देखिए वीडियो

Published : Feb 11, 2019, 11:30 AM IST
धोनी के कदमों में तिरंगा रखने ही वाला था फैन, फिर क्या हुआ? देखिए वीडियो

सार

धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वह देश के झंडे से कितना प्यार करते हैं।   

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे अंतरराष्‍ट्रीय टी20 मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख धोनी के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह देश के झंडे से कितना प्यार करते हैं। 

उन्‍होंने तिरंगे झंडे को जमीन से छूने से बचाने के लिए वैसी ही फुर्ती दिखाई जैसी वह स्‍टंपिंग के दौरान दिखाते हैं। दरअसल धोनी का एक फैन तिरंगा लिए हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को तोड़ते हुए मैदान में आ गया। वह दौड़कर धोनी के पास आया और उनके पैर छूने लगा।

इस दौरान उसने हाथ में जो तिरंगा पकड़ा हुआ था वह जमीन को छू गया। धोनी ने जैसे ही यह देखा उन्‍होंने तेजी से झंडे को उठाया और उसे अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद वह फैन दौड़कर मैदान से बाहर चला गया। यह घटना न्‍यूजीलैंड की बल्‍लेबाजी के दौरान हुई थी। 

PREV

Recommended Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
India vs England - इंडिया जीती तो मैदान में नाचने लगे Virat Kohli