बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने की शादी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

By Team MyNationFirst Published Dec 15, 2018, 12:17 PM IST
Highlights

20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग खेलने जा रही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने साथी खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से शादी कर ली है। 

भारत की बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल अपने साथी खिलाड़ी परुपल्‍ली कश्यप के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। विश्व की शीर्ष खिलाड़ी रहीं सायना और कश्यप ने परिजनों की मौजूदगी में कोर्ट में शादी की। इसके बाद सायना ने कश्यप के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ'। उन्होंने इसके साथ ही #just married भी लिखा। दोनों ने 16 दिसंबर को कुछ खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन भी रखा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️❤️

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) on Dec 14, 2018 at 10:32am PST

सायना के पिता हरवीर सिंह ने कहा, ‘साइना ने अदालत में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे शादी की।' इसके बाद दोनों ने घर में एक छोटा का कार्यक्रम रखा। इसमें साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की।  हरवीर सिंह ने कहा, ‘यह काफी सादा समारोह था और 16 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।' मेहमानों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा भी मौजूद थे। 

साइना हल्के नीले रंग का लंहगा पहने नजर आईं। वहीं कश्यप गुलाबी रंग के कुर्ते और सफेद पायजामा पहने थे। साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी। दोनों दस साल से एक दूसरे के साथ थे। साइना ने अक्टूबर में अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी। साइना नेहवाल ने कश्यप के साथ अपने प्रेम संबंधों के बारे में खुलकर बात की थी। जब साइना से पूछा गया कि उन्होंने दिसंबर को ही शादी के लिए क्यों चुना तो साइना ने कहा था, दोनों केवल इसी तारीख को फ्री थे। साइना 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग खेलने जा रही हैं। प्रीमियर बैडमिंट लीग के लिए साइना को नार्थईस्टर्न वॉरियर्स ने चुना है। 

click me!