देखिये जीरो ग्रेविटी में उसेन बोल्ट की स्प्रिंट

Published : Sep 19, 2018, 09:24 AM IST
देखिये जीरो ग्रेविटी में उसेन बोल्ट की स्प्रिंट

सार

सौ मीटर की फर्राटा रेस में विश्व रिकॉर्डधारी और आठ ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने बुधवार को जीरो ग्रेविटी फ्लाइट में सफर किया।

चैंपियन धावक उसेन बोल्ट भले ही इन दिनों फुटबॉल के मैदान पर हाथ आजमा रहे हों लेकिन स्प्रिंट में ही उनकी जान बसती है। सौ मीटर की फर्राटा रेस में विश्व रिकॉर्डधारी और आठ ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने बुधवार को जीरो ग्रेविटी फ्लाइट में सफर किया। दरअसल, वह एक शैम्पेन के प्रमोशन के सिलसिले में जीरो ग्रेविटी फ्लाइट में थे। 

इसके बाद में बोल्ट ने इस उड़ान से संबंधित अपने अनुभव और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं। बोल्ट ने एक ट्वीट कर 'इसे एक अलग दुनिया का अनुभव' बताया। यही नहीं वह जीरो ग्रेविटी में 'स्प्रिंट' लगाते भी नजर आए। उन्होंने कहा,  'जब मैं जीरो ग्रेविटी में पहुंचा, तो मैं हवा में किसी हल्के सामान की तरह इधर-उधर उड़ रहा था।' 

ओलंपिक लीजेंड बोल्ट फ्रांस के ऊपर एयरबस जीरो-जी में सवार थे। यह एक शैम्पेन का प्रमोशनल इवेंट था।  

PREV

Recommended Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
India vs England - इंडिया जीती तो मैदान में नाचने लगे Virat Kohli