मई की गर्मी में सिर्फ बर्फ देखना है तो पहुंच जाए Auli, भारत का Mini Switzerland है यह

By Kavish AzizFirst Published May 3, 2024, 1:11 AM IST
Highlights

Auli best place for summers - Auli को हिंदुस्तान का मिनी स्विट्ज़रलैंड (Mini Switzerland) भी कहा जाता है क्योंकि यहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आती है। स्कीइंग (Skiing) के लिए यह जगह दुनिया की सबसे शानदार जगह में एक मानी जाती। Auli में अगर आप होटल में रहना चाहते हैं तो वह भी सुविधा है और अगर कैंपिंग करना चाहते हैं तो उसका लुत्फ सभी आप उठा सकते हैं

ट्रैवेल डेस्क। सूरज का सितम अप्रैल से ही पूरे उत्तर भारत में छाया हुआ है। तपती धरती, दहकता सूरज और पसीने निकलने वाली गर्मी में अगर आप हिल स्टेशन (Hilli Station) पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो एक बार औली(Auli) घूम  आइए। औली को हिंदुस्तान का मिनी स्विट्ज़रलैंड (Mini Switzerland) कहा जाता है। यहां चारों तरफ बर्फीली वादियां हैं। चलिए आपको बताते हैं की क्यों गर्मियों में औली घूमने के लिए बेस्ट जगह है। 


 

दुनिया की सबसे ऊंची आर्टिफिशियल झील (World Highest Artificial Lake)
औली में दुनिया की सबसे ऊंची झील है हालांकि यह आर्टिफिशियल झील है और यह झील पहाड़ों की ढलान के बीच में मौजूद है इस झील को बर्फबारी होने पर स्कीइंग ढलानों पर आर्टिफिशियल वर्क बनाने के लिए बनाया गया था


स्नो स्कीईंग (Snow Skiing)
औली हिंदुस्तान की एक ऐसी जगह है जहां पूरे साल बर्फ रहती है इसलिए स्कीइंग के लिए यह जगह परफेक्ट है। बर्फ से ढकी ढलनों के कारण इस दुनिया का सबसे अच्छा स्कीइंग ग्राउंड कहा जाता है। 

 

एशिया का सबसे लंबा और ऊंचा रोपवे (Asia second largest Ropeway)
औली में एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा और लंबा रोपवे है।रोपवे जोशीमठ और औली को जोड़ता है। औली में चेयर लिफ्ट (Chair Lift)  का भी ऑप्शन है। रोडवेज से औली पहुंचकर आप चेयर लिफ्ट पर बैठकर पूरे औली का नजारा देख सकते हैं।

 

बर्फीले पहाड़ों का खूबसूरत नजारा
अगर आप एडवेंचरस हैं कुदरत चीजों से प्यार करते हैं तो औली आपकी एक शानदार यात्रा बन सकती है चारों तरफ बर्फ की चादरों से ढाका औली उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। स्क्रीन के अलावा यहां लोग हिमालय की पहाड़ियों में ट्रेकिंग के लिए भी आते हैं।


औली में कैंपिंग (Camping in Auli)
अगर आप आसमान में सितारों को बर्फीले मैदान से देखना चाहते हैं तो औली में कैंपिंग का लुत्फ़  जरूर उठाना चाहिए। कैंपिंग के लिए रिजॉर्ट माउंटेन रोवर के पास है जहां पर ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग (Rock  Climbing) जैसी कई एक्टिविटीज आप कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

click me!