गर्मियों में चाहिए सुकून और शांति तो घूम आएं ये ये धार्मिक स्थान, नहीं भटकेगा मन

By Bhawana tripathiFirst Published May 27, 2024, 4:53 PM IST
Highlights

Spiritual travel in summer: भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलर ठंडे और सुकूनभरे स्थान में जाने का मन करता है। भारत के उत्तर में कई धार्मिक स्थल हैं जहां आप जा सकते हैं। जानिए गर्मियों में स्प्रिचुअल ट्रेवल के लिए कहां जाना बेहतर रहेगा।

ट्रेवल डेस्क। भारत में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की कमी नहीं है। संस्कृति और खूबसूरती को बटोरो भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों की सैर आप गर्मियों में कर सकते हैं। अगर आपने स्प्रिचुअल ट्रैवल का मन बना लिया है तो आप गर्मियों में ठंडे स्थानों की सैर कर सकते हैं। जानिए गर्मियों में स्प्रिचुअल ट्रेवल या आध्यात्मिक यात्रा के लिए कहां जाया जा सकता है।  

 1. वैष्णो देवी (Vaishno Devi)

 

लोग मई से जून के महीने में वैष्णों देवी की यात्रा प्लान करते हैं। वैसे तो आप पूरे साल में कभी भी वैष्णो देवी जा सकते हैं लेकिन मई या जून में जम्मू कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ी का आनंद उठाने का अलग ही मज़ा है। वैष्णों देवी की चढ़ाई को कठिन माना जाता है। करीब 12 किमी पैदल चलने के बाद मां वैष्णों देवी के दर्शन होते हैं। समुद्र तल से 5300 फीट की ऊंचाई में स्थित वैष्णो देवी की आध्यामिक यात्रा (Spiritual travel in summer) गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प रहेगा। 

2. हजरतबल दरगाह (Hazratbal Shrine, Srinagar)

 

अगर आप दरगाह जाते हैं तो कश्मीर ट्रेवल के दौरान हजरतबल दरगाह जाना न भूलें। सच्ची दुआ कबूल हो जाए, इसलिए लोग हजरतबल दरगाह जाकर फरियाद करते हैं। इस दरगाह में सिर्फ मुस्लिम नहीं बल्कि हर धर्म के लोग आते हैं। श्रीनगर स्थित  हजरतबल दरगाह की वास्तुकला में मुगल और कश्मीर स्थापत्य की शैली साफ नज़र आएगी। चूंकि ये दरगार के साथ मस्जिद भी है तो महिलाओं का जाना यहां निषेध है। 

3. गर्मियों में धार्मिक स्थल के लिए चुनें हरिद्वार (Haridwar)

 

गर्मियों में आप धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए हरिद्वार जाने का प्लान भी बना सकते हैं। हिमालय की ऊंची पहाड़ियों से घिरे हरिद्वार में जून के महीने में कावड़ियों की भीड़ लगती है। अगर आप मन का सुकून और ठंडक चाहते हैं तो हरिद्वार का प्लान जरूर बनाएं। यहां हर की पौड़ी (Har Ki Pauri in Hindi) यानी गंगा जी में स्नान कर मन प्रसन्न हो जाता है। आप शाम को गंगा आरती का आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही आप यहां मनसा देवी और चंडी देवी मां के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:  मानसून से हो जाएगा प्यार, जब एक्सप्लोर करेंगे केरल के 5 शानदार डेस्टिनेशन

उत्तर प्रदेश में मिलेगा मनाली और वेनिस का मज़ा, पहुंच जाइये नॉएडा
 

 

 

 

tags
click me!