mynation_hindi

Ayushman Card बनवाने के लिए क्या है पात्रता- कहां और कैसे करें आवेदन? जाने पूरा Process

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 15, 2024, 03:41 PM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 10:02 AM IST
Ayushman Card बनवाने के लिए क्या है पात्रता- कहां और कैसे करें आवेदन? जाने पूरा Process

सार

Ayushman Card: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टस में से एक आयुष्मान भारत कार्ड गरीबों को गंभीर से गंभीर बीमारी में मुफ्त इलाज देने की सबसे बेहतरीन सुविधाओं में से एक है। यह कार्ड बन जाने के बाद कार्ड धारक 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में करा सकता है।

Ayushman Card: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टस में से एक आयुष्मान भारत कार्ड गरीबों को गंभीर से गंभीर बीमारी में मुफ्त इलाज देने की सबसे बेहतरीन सुविधाओं में से एक है। यह कार्ड बन जाने के बाद कार्ड धारक 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में करा सकता है। इस सुविधा का लाभ देश का हर वो व्यक्ति ले सकता है, जो इसकी पात्रता की श्रेणी में आता है। इसकी पात्रता क्या है और इसको बनवाया कैसे जाता है। आयुष्मान कार्ड को आप कहां से और कैसे बनवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाई स्टेप इसके बारे में सारी जानकारी देंगे। 

 

आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता

  1. आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  2. आपके पास कच्चा मकान है तो आप इसकी पात्रता की श्रेणी में आते हैं।
  3. अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं तो भी आप इसका लाभ ले सकते हैं। 
  4. अगर आप निराश्रित हैं या फिर आदिवासी है तो भी आप आयुष्मान कार्ड की पात्रता प्राप्त करते हैं।
  5. अगर आप ट्रासजेंडर हैं तो भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
  6. आप ग्रामीण इलाके में निवास करते हैं और आपका श्रमकार्ड बना है तो आप पात्र हैं।
  7. अगर आप भूमिहीन हैं तो भी आप पात्रता की श्रेणी रखते हैं।
  8. अगर आपके परिवार का कोई सदस्य दिव्यांग है।
  9. अगर आप अनुसूचित जाति या फिर जनजाति के हैं तो आप पात्र हैं। 
  10. अगर आपका मनरेगा जॉब कार्ड बना है तो भी आप इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। 

 

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? 

  1. आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता रखने वालों के सबसे पहले अपने नजदीकी जानसेवा केंद्र में जाना होगा।
  2. वहां पर संबंधित व्यक्ति से मिलकर अपने कागजात देने होंगे। जिनसे पात्रता चेक की जाएगी। 
  3. डाक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद ऑनलाइन आवदेन किया जा सकता है। 
  4. #ayushmanbharatscheme #Ayushmanapp मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। 
  5. आयुष्मान ऐप के जरिए भी इसका आवेदन किया जा सकता है। 

 

 


ये भी पढ़ें...
Ayushman Card को लेकर ये हैं 3 सबसे बड़े मिथ-जाने क्या है फैक्ट?

PREV

Recommended Stories

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार! जानें इसकी खासियत, रूट और चुनौतियां
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार! जानें इसकी खासियत, रूट और चुनौतियां
सावधान! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 15 नियम, नुकसान से बचने के लिए अभी जान लें