ISI के पूर्व चीफ फैज हामिद: क्यों हुई गिरफ्तारी और क्या है पूरा मामला?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 13, 2024, 01:16 PM ISTUpdated : Aug 13, 2024, 01:25 PM IST
ISI के पूर्व चीफ फैज हामिद: क्यों हुई गिरफ्तारी और क्या है पूरा मामला?

सार

ISI के पूर्व डायरेक्टर जनरल फैज हामिद की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। जानिए उनकी गिरफ्तारी का कारण।

नयी दिल्ली। फैज हामिद, पाकिस्तान की सबसे प्रतिष्ठित और ताकतवर एजेंसी, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के 24वें डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं। वह पाकिस्तानी राजनीति और सुरक्षा एजेंसियों में ताकतवर व्यक्ति माने जाते हैं। पाकिस्तानी सेना ने अब उन्हें अरेस्ट कर लिया है। आईएसआई के पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी ने पड़ोसी देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं कि उन्हें क्यों अरेस्ट किया गया, क्या है पूरा मामला?

इमरान सरकार गिरते ही बुरे दिन शुरू

दरअसल, पाकिस्तान की पूर्व की इमरान खान सरकार में फैज हामिद को सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता था। पर इमरान सरकार गिरते ही उनकी मुश्किलें बढ़ने लगीं। रिटायरमेंट से पहले इस्तीफा देना पड़ा। अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में इमरान, हामिद को आर्मी चीफ की कुर्सी पर बिठाना चाहते थे। पर आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के विरोध की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने असीम मुनीर का नाम सुझाया, जिन्हें मुल्ला जनरल के नाम से भी जाना जाता है। इसी बीच इमरान सरकार सत्ता से बाहर हो गई और नये पीएम शहबाज शरीफ ने असीम मुनीर को नया आर्मी चीफ बना दिया।

फैज हामिद की गिरफ्तारी क्यों?

फैज हामिद की गिरफ्तारी की वजह पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय का आदेश बताया जा रहा है।पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने बयान में यही कहा है। साथ ही बताया है कि फैज हामिद के खिलाफ शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन पर पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई आरोप भी लगाए गए हैं।

शुरू हुई कोर्ट मार्शल की कार्रवाई

आईएसपीआर के अनुसार, फैज हामिद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। पाकिस्तान सेना अधिनियम के तहत उन पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं, और यदि दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें कड़ी सजा हो सकती है।

फैज हामिद का सैन्य कॅरियर

फैज हामिद का जन्म चकवाल के लतीफाल गांव में हुआ था। उन्होंने 1987 में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में प्रवेश लिया और क्वेटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने पाकिस्तानी सेना की बलूच रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया, जहां से उनके सैन्य करियर की शुरुआत हुई। फैज हामिद ने अपने सैन्य करियर की बलूच रेजिमेंट से शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने XXXI कोर के कमांडर के रूप में सेवा की। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

समय से पहले रिटायरमेंट की वजह

इमरान खान के कार्यकाल के दौरान फैज हामिद ने कई ऐसे निर्णय लिए जो विवादित रहे। इन निर्णयों ने उन्हें कई बार आलोचना का शिकार बनाया और उनके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ाई। फैज हामिद ने 10 दिसंबर 2022 को समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली। उनके इस निर्णय के पीछे कई कारण थे, जिनमें से एक उनका सेना में गिरता हुआ प्रभाव था। अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सेना के अन्य अधिकारियों के साथ रिश्तों में भी खटास आई। उनके कई निर्णयों से सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके संबंध बिगड़ गए थे। इन विवादों के कारण उनकी प्रतिष्ठा को और धक्का लगा। जनता में उनको लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोग उन्हें पाकिस्तान का नायक मानते हैं तो कुछ विवादित निर्णयों के लिए उनकी आलोचना करते हैं।

ये भी पढें-नमो भारत ट्रेन यात्री अब IRCTC प्लेटफॉर्म पर ही बुक कर सकेंगे टिकट, नहीं लगानी पड़ेगी लाइन 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?