GATE 2025: रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त से शुरू, जानें एग्जाम डेट्स, पात्रता और न्यू पैटर्न

By Surya Prakash TripathiFirst Published Aug 24, 2024, 3:53 PM IST
Highlights

GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त 2024 से शुरू होकर 26 सितंबर 2024 तक चलेगा। परीक्षा तिथियाँ 1, 2, 15, और 16 फरवरी 2025 को होंगी। जानें, GATE 2025 की पात्रता, एग्जाम पैटर्न, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

GATE 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 28 अगस्त 2024 से शुरू होने जा रहा है। रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 26 सितंबर 2024 को समाप्त होगा। पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 1, 2, 15, और 16 फरवरी 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

GATE 2025 के लिए इंप्वार्टेंट डेट कौन-कौन सी हैं? 

  1. GATE ऑनलाइन अप्लाई प्रॉसेस शुरू होने की डेट: 28 अगस्त 2024
  2. रजिर्स्टेशन की लास्ट डेट (बिना लेट फीस के): 26 सितंबर 2024
  3. एक्सटेंडेट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट (लेट फीस के साथ): 7 अक्टूबर 2024
  4. GATE 2025 एग्जाम डेट्स : 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025।
  5. रिजल्ट घोषणा की डेट: 19 मार्च 2025।

GATE एग्जाम पास करने वालों को कहा मिलता है प्रवेश?
GATE एग्जाम देशभर में ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न सब्जेक्ट्स में कैंडिडेटों की योग्यता का ईवैल्यूएशन करता है। इस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट मास्टर और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स में प्रवेश पा सकते हैं और उन्हें फाईनेंसियल मदद भी मिल सकती है। GATE स्कोर का यूज एजूकेशनल इंस्टीट्यूट्स और पब्लिक सेक्टर्स के अंडर टेकिंग (PSU) में भर्ती के लिए भी किया जाता है।

GATE 2025 का पेपर पैटर्न कैसा होगा?
GATE 2025 में 30 पेपर होंगे और कैंडिडेटों को वैलिड कंबिनेशनल में से एक या दो टेस्ट पेपर चुनने की अनुमति होगी। एग्जाम टाइम 3 घंटे होगा और GATE स्कोर रिजल्ट की घोषणा की डेट से तीन साल तक मान्य रहेगा।

GATE 2025 एग्जम में कितने प्रकार के क्वेश्चंस होंगे?
एग्जाम में तीन प्रकार के प्रश्न होंगे: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) क्वेश्चंस। कैंडिडेटों का मूल्यांकन उनकी रीकॉल, समझ, एप्लीकेशन, एनलाईसिस और सेंथसिस एबिलिटी के आधार पर किया जाएगा।

GATE 2025 के लिए कैसे होगी मार्किंग?

  • MCQ में रांग आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • 1-मार्क वाले MCQ के लिए गलत उत्तर पर 1/3 नंबर काटे जाएंगे।
  • 2-मार्क वाले MCQ के लिए गलत उत्तर पर 2/3 नंबर काटे जाएंगे।

GATE 2025 पात्रता मानदंड क्या है?
कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले GATE 2025 के लिए पात्रता मानदंडों की पूर्ति करनी होगी। किसी भी ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या हाईएस्ट ईयर में कैंडिडेट स्टडीइंग, या जिन्होंने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, वास्तुकला, साइंस, कामर्स, आर्ट या मानविकी में किसी भी गर्वनमेंट-एप्रूव्ड डिग्री प्रोग्राम को पूरा किया है, GATE एग्जाम में बैठने के पात्र हैं। GATE 2025 के लिए अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेटों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अप्लाई प्रॉसेस पूरा करें और एग्जाम की तैयारी के लिए योजना बनाएं।



ये भी पढ़ें...
Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन, Airtel, Jio,Vi यूजर्स के लिए जबरदस्त डील

 

click me!