Government Job: सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए Good News है। गुजरात हाईकोर्ट से लेकर BPSC तक बंपर भर्ती निकली है। अगर आप भी नौकरी तलाश में है तो फटाफट अपनी एजूकेशनल क्वालिफिकेशन के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।
Government Job: सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए Good News है। गुजरात हाईकोर्ट से लेकर BPSC तक बंपर भर्ती निकली है। अगर आप भी नौकरी तलाश में है तो फटाफट अपनी एजूकेशनल क्वालिफिकेशन के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।
1. गुजरात हाईकोर्ट में 1318 पदों पर भर्ती गुजरात हाईकोर्ट (GHC) ने 22 मई को स्टेनोग्राफर, सेक्शन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 1318 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के साथ ही अप्लाई का प्रॉसेज भी शुरू हो गया है। कैंडिडेट्स गुजरात हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट ‘hc-ojas.gujarat.gov.in’ पर जाकर इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जून 2024 है। 17 से 19 जून 2024 के मध्य एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन किया जा सकता हैं।
Educational Qualification
A. स्टेनोग्राफर: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन।
ग्रेड II के लिए इंग्लिश शॉर्ट हैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट।
ग्रेड III के लिए 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड स्पीड।
B. उपअनुभाग अधिकारी (DSO): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन। 10वीं या 12वीं क्लास में इंग्लिश सब्जेक्ट अनिवार्य है।
C. कोर्ट मैनेजर: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मिनिमम 55% नंबर के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।
Age: कैंडिडेट की उम्र मिनिमम 18 वर्ष और मैक्सिमम 35 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST/SEBC/EWS कैटेगरी और महिलाओं को 5 वर्ष और दिव्यांगों को 10 साल की छूट।
EX सर्विसमैन को सर्विस के साल घटाने के बाद 3 साल की छूट।
स्टेनोग्राफर: 21 से 35 वर्ष।
आरक्षित वर्ग के कैंडिडेटों को नियम के अनुसार छूट।
2. बिहार में हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के लिए तुरंत करें अप्लाई
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के 318 रिक्त पद के लिए भर्ती निकली है। अप्लाई प्रॉसेज शुरू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
ऐसे कैंडिडेट जो पिछली बार अप्लाई करने से चूक गए थे, ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन की लास्ट डेट 29 मई है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि उद्यान / कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री।
Age: जनरल: 21 से 37 वर्ष तक।
पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष, महिलाओं, अनारक्षित महिला : अधिकतम आयु 40 वर्ष
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, पुरुष और महिला कैंडिडेट: अधिकतम 42 वर्ष
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।