
GST Council Meeting: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की बैठक 9 सितंबर2024 को होगी। GST काउंसिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने ऑफिसियल हैंडल पर लिखा है कि GST काउंसिल की 54वीं बैठक 9 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में होगी। केंद्र और राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद वस्तु एवं सेवा कर (GST) के संबंध में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। यह 1 जुलाई 2017 से काम कर रही है। बैठक में रेट्स को युक्तिसंगत बनाने, टैक्स ‘स्लैब’ को कम करने के अलावा GST के तहत उल्टे शुल्क को हटाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
GST काउंसिल की बैठक में किन 3 अहम मुद्दों पर चर्चा होने की है संभावना?
GST काउंसिल की पिछली बैठक कब हुई थी?
आपको बता दें कि पिछली परिषद की बैठक 23 जून को हुई थी, जिसके बाद सीतारमण ने कहा था कि GST काउंसिल की अगली बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुमंत चौधरी के नेतृत्व में दरों को तर्कसंगत बनाने पर गठित मंत्रियों का समूह (GOM) काम की स्थिति और समिति द्वारा ‘कवर’ किए गए पहलुओं और समिति के समक्ष लंबित कार्यों पर एक प्रस्तुति देगा।
.
ये भी पढ़ें...
सरकारी स्कीम्स: LIC की इस खास स्कीम में सिर्फ 5000 रुपये में मिलेगा 50 लाख का कवर
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।