
Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट बन गया है। इसके बिना कोई भी सरकारी अथवा गैरसरकारी काम कर पाना मुश्किल होता है। यही वजह है कि साइबर क्रिमिनलों ने लोगों के आधार कार्ड का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। UIDAI ने लोगों को आधार स्कैम से बचने के लिए मास्क्ड आधार कार्ड यूज करने का सुझाव दिया है।
Masked Aadhaar क्या है?
मास्क्ड आधार एक सामान्य आधार कार्ड के ही समान है। जिसमें अंतर सिर्फ इतना होता है कि इसमें आपके आधार नंबर के 12 अंकों में से 8 अंक छिपे होते हैं। सिर्फ आखिरी के 4 अंक ही नजर आते हैं। बाकी अन्य जानकारी समान रहती है। Masked Aadhaar आप तभी डाउनलोड कर सकते हैं जब आपका मोबाइल नंबर UIDAI के डेटाबेस में रजिस्टर्ड हो।
Masked Aadhaar कैसे करें डाउनलोड?
Masked Aadhaar का कहां कर सकते हैं यूज?
UIDAI की गाइडलाइंस के अनुसार केवल वही संस्थाएं आपके आधार कार्ड की डीटेल्स और कार्ड को अपने पास रख सकती हैं जिन्हें लाइसेंस प्राप्त है। यानी गैर-लाइसेंसी संस्थाएं आपका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं। इसलिए जब भी आप किसी ऐसी जगह जाते हैं, जिसके पास लाइसेंस नहीं है, तब आप Masked Aadhar का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Masked Aadhaar स्कैम से कैसे बचाएगा?
ये भी पढ़ें...
आधार कार्ड सिक्योर रखने के ये हैं कारगर उपाय...फॉलो करके आप भी हो जाएं निश्चिंत
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।