लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः IRDAI में असिस्टेंट मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Aug 29, 2024, 10:37 AM IST
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः IRDAI में असिस्टेंट मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी

सार

IRDAI भर्ती 2024: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने असिस्टेंट मैनेजर के 49 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024 है। जानें आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

IRDAI भर्ती 2024: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने असिस्टेंट मैनेजर के विभिन्न पोस्ट पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अप्लाई प्रॉसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट को ऑफिसियल वेबसाइट irdai.gov.in पर जाना होगा। अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 सितंबर 2024 है। इसके अलावा आवेदन शुल्क का पेमेंट करने की लास्ट डेट भी 20 सितंबर है। अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कितनी पोस्ट के लिए IRDAI में निकली है वैकेंसी?
भारतीय बीमा विनियामक प्राधिकरण (IRDAI) ने कुल 49 असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें 21 पोस्ट जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए हैं। 4 पोस्ट EWS कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए और 12 पोस्ट OBC कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं। 8 पोस्ट SC और 4 पोस्ट ST के लिए आरक्षित किए गए हैं।

IRDAI में भर्ती के लिए क्या है क्वालिफिकेशन?
1. कैंडिडेट की एज 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एज कैलकुलेशन 20 सितंबर 2024 के अनुसार किया जाएगा। मतलब कैंडिडेट की डेट ऑफ बर्थ 21 सितंबर 1994 से पहले और 20 सितंबर 2003 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
2. इसके अलावा SC/ST कैटेगरी के कैंडिडेटों को मैक्सिमम एज में 5 साल की छूट दी गई है, OBC कैटेगरी के कैंडिडेटों को मैक्सिमम एज लिमिट में 3 साल की छूट दी गई है।
3. अलग-अलग पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, इसलिए उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

IRDAI में क्या है सेलेक्शन प्रॉसेस?
सबसे पहले उम्मीदवारों को फेज-1 की प्रीलिम्स एग्जाम देना होगा। फेज-2 में डिसक्रिप्टिव एग्जाम होग। इसके बाद कैंडिडेटों को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। फेज-1 ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम में 160 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे। जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। फेज-2 में तीन पेपर देने होंगे। प्रत्येक पेपर 100 नंबर का होगा और इसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। 

कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस, सैलरी का क्या है रेसियो?
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेटों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और सभी रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। कैंडिडेटों को प्रति माह 1,46,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

 


 ये भी पढ़ें...
सावधान! सोशल मीडिया पर की ऐसी पोस्ट तो होगी जेल और आजीवन कारावास, जाने क्या है न्यू पॉलिसी
 

 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?