JEE एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट घोषित- स्कोरबोर्ड डाउनलोड करने से लेकर टॉपर डिटेल तक-JoSAA रजिस्ट्रेशन कब से?

By Surya Prakash TripathiFirst Published Jun 9, 2024, 1:31 PM IST
Highlights

JEE Advanced 2024 result out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (JEE Advanced 2024) का रिजल्ट आज यानि 9 जून 2024 को घोषित कर दिया है। जो कैंडिडेट एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे अब अपना JEE एडवांस 2024 रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर देख सकते हैं।

JEE Advanced 2024 result out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (JEE Advanced 2024) का रिजल्ट आज यानि 9 जून 2024 को घोषित कर दिया है। जो कैंडिडेट एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे अब अपना JEE एडवांस 2024 रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर देख सकते हैं। 26 मई 2024 को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) 2024 एग्जाम में 180,200 कैंडिडेटों ने पेपर 1 और 2 दोनों में उपस्थित हुए थे।

JEE Advanced 2024 result देखने के लिए फालों करे ये 6 स्टेप
1. जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर JEE Advanced 2024 result लिंक पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर फिर से डायरेक्शन मिलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल फिल करना होगा।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
6. फ्यूचर के लिए अपना जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। 

 

JEE Advanced 2024 result में ऑल इंडिया टॉपर्स M और F
जेईई (एडवांस्ड) 2024 ऑल इंडिया टॉपर्स की घोषणा कर दी गई है, जो पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेटों के असाधारण प्रदर्शन को उजागर करता है। IIT दिल्ली ज़ोन से वेद लाहोटी 360 में से 355 के प्रभावशाली स्कोर के साथ कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान हासिल करके शीर्ष रैंकर के रूप में उभरे हैं। महिला वर्ग में IIT बॉम्बे जोन से द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने 7 KCRL और 360 अंकों में से 332 के स्कोर के साथ महिला कैंडिडेटों के बीच सर्वोच्च रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस 2024 में 48248 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, इसमें से 40284 छात्र और 7964 छात्राएं हैं।

JoSAA 2024 के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?
जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट की घोषणा के बाद संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (Joint Seat Allocation Authority-JoSAA) IIT, NIT और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत परामर्श प्रक्रिया (Centralized Counseling Process) का संचालन करेगा।  जेईई एडवांस्ड के आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार JoSAA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानि 10 जून 2024 से शुरू होगा।

 


ये भी पढ़ें...
UPSC सिविल सर्विसेज क्रैकर को सैलरी संग क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

 

click me!