QR कोड की मदद से चुटकियों में होगा UPI पेमेंट-ट्रांजेक्शन एक्टिविटीज को और आसान कर देगा Jio का ये box

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jul 14, 2024, 03:13 PM IST
QR कोड की मदद से चुटकियों में होगा UPI पेमेंट-ट्रांजेक्शन एक्टिविटीज को और आसान कर देगा Jio का ये box

सार

रिलायंस Jio जल्द ही साउंडबॉक्स लॉन्च करने जा रहा है, जिससे UPI पेमेंट करना आसान हो जाएगा। जानिए Jio साउंडबॉक्स के फीचर्स, लॉन्च की जानकारी और Jio पेमेंट ऐप के बारे में।

Jio Soundbox: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio की ओर से साउंडबॉक्स लाया जा सकता है। इसको लेकर बहुत जल्द घोषणा की तैयारी है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुकेश अंबानी की ओर से साउंडबॉक्स लाया जा सकता है। Jio ने कुछ ही समय में नई ऊंचाइयों को छू लिया है। टेलीकॉम मार्केट में एंट्री करने के बाद मुकेश अंबानी UPI मार्केट में भी एंट्री करने जा रहे हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।

मुकेश अंबानी की स्कीम है Jio का नया साउंड बॉक्स
मुकेश अंबानी बहुत जल्द Jio साउंडबॉक्स लॉन्च करने जा रहे हैं। इस बॉक्स में आपको कई खास फीचर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि इसकी मदद से आप कहीं भी पेमेंट कर सकेंगे। यह बिल्कुल पेटीएम साउंडबॉक्स की तरह काम करेगा। इससे लोगों को उनके पेमेंट मिलने की कंफरमेंशन में सुविधा होगी। उन्हें मोबाइल पर बैलेंस चेक करने या मैसेज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

कब तक आएगा Jio Soundbox?
अब सवाल यह उठता है कि Jio साउंडबॉक्स कब लॉन्च होने वाला है। हालांकि कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन बहुत जल्द यह मार्केट में आने वाला है।

Jio ऐप के जरिए हो रहा है पेमेंट
अगर आप UPI पेमेंट करने की सोच रहे हैं तो आप Jio पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से पेमेंट करने पर आपको कोई एक्स्ट्रा पेमेंटन नहीं करना पड़ता। यह आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Jio ऐप्स यूज करना हो जाएगा आसान
Jio यूजर्स को ऐप सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसके बाद आपके लिए Jio के ऐप्स का इस्तेमाल करना और आसान हो जाता है। इससे टेक्निकली खुद को कमजोर समझने वाले यूजर्स को मदद मिल सकती है। UPI से पेमेंट करने वालों के लिए ये बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 

 

ये भी पढ़ें...
कैंसिलेशन चार्ज दिए बिना ट्रांसफर करें कन्फर्म टिकट, जानें पूरी प्रॉसेस

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?