Lok Sabha Elections 2024: सेकेंड राउंड में सबसे अमीर कैंडिडेट के पास 622 करोड़ रुपये-सबसे गरीब के पास सिर्फ...

By Surya Prakash TripathiFirst Published Apr 26, 2024, 12:07 PM IST
Highlights

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर कुल 1,203 उम्मीदवार मैदान में हैं। हाई-प्रोफाइल सीटों में राहुल गांधी की वायनाड सीट, तिरुवनंतपुरम, जहां उनके पार्टी सहयोगी शशि थरूर मौजूदा सांसद हैं, और बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या की बेंगलुरु दक्षिण सीट शामिल हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर कुल 1,203 उम्मीदवार मैदान में हैं। हाई-प्रोफाइल सीटों में राहुल गांधी की वायनाड सीट, तिरुवनंतपुरम, जहां उनके पार्टी सहयोगी शशि थरूर मौजूदा सांसद हैं, और बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या की बेंगलुरु दक्षिण सीट शामिल हैं।

Lok Sabha Elections 2024 के सेकेंड राउंड में 5 सबसे अमीर कैंडिडेट

1. कांग्रेस नेता वेंकटरमणे गौड़ा
कर्नाटक कांग्रेस नेता वेंकटरमणे गौड़ा, जिन्हें 'स्टार चंद्रू' के नाम से जाना जाता है, दूसरे चरण के मतदान में 622 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। गौड़ा मांड्या लोकसभा सीट पर एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

2. कांग्रेस सांसद डीके सुरेश
कांग्रेस के ही सांसद डीके सुरेश सेकेंड पोजिशन पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 593 करोड़ है। सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK शिवकुमार के छोटे भाई हैं। 3 बार के सांसद सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास बैंकों में 16.61 करोड़ रुपये जमा हैं। उनके पास 21 स्थानों पर 32.76 करोड़ की कृषि भूमि भी है। 27 स्थानों पर 210.47 करोड़ की गैर-कृषि भूमि, 211.91 करोड़ की 9 वाणिज्यिक इमारतों और 27.13 करोड़ की 3 आवासीय बिल्डिंगों में निवेश किया गया है।

3. BJP कैंडिडेट हेमामलिनी
मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही भाजपा सांसद हेमा मालिनी 278 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरी सबसे अमीर हैं।

4. कांग्रेस कैंडिडेट संजय शर्मा
उनके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता संजय शर्मा हैं। जिन्होंने 232 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

5. Ex CM HD कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी 217.21 करोड़ की संपत्ति के साथ सूची में 5वे नंबर पर हैं।

ये हैं 5 सबसे गरीब उम्मीदवार

1. निर्दलीय कैंडिडेट लक्ष्मण नागोराव पाटिल
महाराष्ट्र के नांदेड़ से निर्दलीय कैंडिडेट लक्ष्मण नागोराव पाटिल ने 500 की संपत्ति घोषित की है, जो सेकेंड राउंड के सबसे गरीब कैंडिडेट हैं।

2. स्वतंत्र कैंडिडेट राजेश्वरी केआर
स्वतंत्र कैंडिडेट राजेश्वरी केआर हैं, जो केरल से चुनाव लड़ रही हैं। उनके पास केरल के कासरगोड में 1,000 रुपये की संपत्ति है।

3. निर्दलीय उम्मीदवार पृथ्वी सम्राट मुकिंदर राव दीपवंश
तीसरे स्थान पर अमरावती (SC) से निर्दलीय उम्मीदवार पृथ्वी सम्राट मुकिंदर राव दीपवंश हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,400 रुपये है।

4. शाहनाज बानो
राजस्थान के जोधपुर से चुनाव लड़ रही दलित क्रांति दल नेता शाहनाज बानो के पास 2,000 रुपये की संपत्ति है।

5. VP कोचुमोन
केरल के कोट्टायम से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के उम्मीदवार VP कोचुमोन 2,230 संपत्ति के साथ 5वे स्थान पर हैं।



ये भी पढ़ें...
गाड़ी रोकने के लिए पहले क्लच दबाएं या ब्रेक- क्या आप जानते हैं ये 6 रूल ?

click me!