mynation_hindi

महाकुंभ 2025: हेमा मालिनी से लेकर आशुतोष राणा तक, ये चर्चित कलाकार सुनाएंगे कुंभ की गाथा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 04, 2024, 07:43 PM ISTUpdated : Dec 04, 2024, 07:46 PM IST
महाकुंभ 2025: हेमा मालिनी से लेकर आशुतोष राणा तक, ये चर्चित कलाकार सुनाएंगे कुंभ की गाथा

सार

महाकुंभ 2025 सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, कला और परंपरा का उत्सव भी है। गंगा पंडाल में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और मनोरंजन का अनोखा अनुभव देंगे।

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 को ग्लोबल लेवल पर यादगार बनाने के लिए यूपी और केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने भव्य योजनाओं की शुरुआत की है। महाकुंभ न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का जीवंत मंच भी बनेगा। इसमें बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों से लेकर देश-विदेश के कल्चरल इवेंट होंगे, जो श्रद्धालुओं को इंटरटेनमेंट और स्प्रिचुअल एक्सपीरियंस से भर देंगे।

गंगा पंडाल में होगा इन बॉलीवुड कलाकारों का जलवा

गंगा पंडाल महाकुंभ का सबसे प्रमुख आकर्षण होगा। यहां बॉलीवुड सितारे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।  

आशुतोष राणा: 25 जनवरी को प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा हमारे राम नामक नाट्य प्रस्तुति देंगे, जिसमें वह रावण का किरदार निभाएंगे।

हेमामालिनी: 26 जनवरी को लीजेंडरी एक्ट्रेस और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी का शो होगा। वह गंगा अवतरण नृत्य नाटिका में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

रवि किशन: 8 फरवरी को भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन शिव तांडव प्रस्तुति से दर्शकों को भक्ति के रंग में सराबोर करेंगे।

पुनीत इस्सर: महाभारत सीरियल के फेमस कलाकार पुनीत इस्सर 21 फरवरी को महाभारत शो प्रस्तुत करेंगे, जो दर्शकों को प्राचीन युग में ले जाएगा।

कुंभ की गाथा और नाट्य प्रस्तुतियां

महाकुंभ के इतिहास और आध्यात्मिकता को दर्शाने के लिए कई विशेष नाट्य प्रस्तुतियों के आयोजन की तैयारी है। 22 जनवरी को कथक केंद्र, संगीत नाटक अकादमी द्वारा कुंभ की थीम पर आधारित कथक नृत्य नाटिका से इसकी शुरूआत होगी। भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ द्वारा 23 जनवरी को काकोरी महागाथा पेश किया जाएगा। कोरियोग्राफर मैत्रेय पहाड़ी 1 फरवरी को कुंभ का सफरनामा पेश करेंगे। रिलायंस इंटरटेनमेंट और सोबो फिल्म द्वारा 23 फरवरी को कुंभ गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा।

रामलीलाओं और लोकनृत्य भी होंगे

महाकुंभ में रामायण और महाभारत की अमर कथाओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। 
18 जनवरी और 14 फरवरी अन्य देशों के ट्रेडिशनल लोकनृत्यों और रामलीलाओं का मंचन।
श्रीराम भारती कला केंद्र की रामलीला। 15 और 16 फरवरी को।
22 फरवरी को शालिनी खरे की रामायण पर कथक प्रस्तुति।

ये मशहूर बैंड्स भी बिखेरेंगे जलवा

देश के मशहूर बैंड महाकुंभ के दौरान अपनी धुनों और गायकी से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।
11 जनवरी को ओडिशा का महशूर प्रिंस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। यह दशावतार नृत्य पेश करेगा।
16 जनवरी को माधवा बैंड, मथुरा और क्रेजी हॉपर्स, आगरा।
17 जनवरी को ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज।
19 जनवरी को कोलकाता की गोल्डन गर्ल्स।
21 जनवरी को मणिपुर का बस्तर बैंड।
7 फरवरी को इंडियन ओशन बैंड।
17 फरवरी को अग्नि बैंड।
19 फरवरी को मुंबई का माटी बानी बैंड।
20 फरवरी को थाई कुड़म ब्रिज सूफी बैंड।
22 फरवरी को कबीरा बैंड।

ये कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे 

देश के प्रसिद्ध कवि 20 जनवरी को कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। 21 जनवरी को राजेश प्रसन्ना धरोहर दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां देंगे। 24 जनवरी को यूपी फोक नाइट में विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 18 फरवरी को बांसुरी वादक राकेश चौरसिया अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

ये भी पढें-महाकुंभ 2025: जानिए बसेंगी कितनी संस्थाएं? कितनों को रोजगार?

PREV

Latest Stories

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार! जानें इसकी खासियत, रूट और चुनौतियां
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार! जानें इसकी खासियत, रूट और चुनौतियां
सावधान! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 15 नियम, नुकसान से बचने के लिए अभी जान लें
योगी सरकार की बड़ी सौगात! बेटियों की शादी के लिए अब सरकार देगी आर्थिक मदद! जानें कैसे और कौन ले सकता है लाभ?