Post Office की इस FD स्कीम में किया इन्वेस्टमेंट तो हाे जाएगी बल्ले-बल्ले- देखें 1 से 5 साल तका इंटरेस्ट रेट

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 03, 2024, 09:26 AM ISTUpdated : May 03, 2024, 09:29 AM IST
Post Office की इस FD स्कीम में किया इन्वेस्टमेंट तो हाे जाएगी बल्ले-बल्ले- देखें 1 से 5 साल तका इंटरेस्ट रेट

सार

Post Office Fixed Deposit Scheme: पोस्ट आफिस की TD (Time Deposit Scheme) में आपकों एक मुश्त रकम एक निर्धारित समय के लिए फिक्स करना होता है। इसमे इन्वेस्टमेंट टाइम के अनुसार अलग-अलग ब्याज दरें निर्धारित हैं।

Post Office Fixed Deposit Scheme: आज के बदलते परिवेश में भी हमारे देश का एक बड़ा तबका पैसे इन्वेस्टमेंट करने में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। फिर वह चाहे छोटी रकम जमा करे या बड़ी, उसे एक निर्धारित समयावधि में अपनी रकम ब्याज के साथ वापस चाहिए होती है। इसीलिए इस तरह के लोगों का आज भारतीय डाकघर की बचत योजनाओं (Post Office Time Deposit Scheme) में भरोसा कायम है। लोगों को डाकघर की स्कीमों के बारे में पता नहीं चल पाता। आज एक ऐसी ही पोस्ट आफिस की स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लोग अपनी सुविधा के अनुसार 1, 2, 3 या फिर 5 साल के लिए ले सकते हैं, वो भी बढ़िया रिर्टन के साथ। 

Post Office Time Deposit Scheme की क्या है विशेषता?
पोस्ट ऑफिस में यूं तो कई बचत योजनाएं चल रहीं हैं, लेकिन किसके लिए कौन बेहतर है, यह जानना बहुत जरूरी होता है। आज हम जिस स्कीम की बत कर रहे हैं, उसे पोस्ट आफिस की TD (Time Deposit Scheme) कहा जाता है। जिसमें आपकों एक मुश्त रकम एक निर्धारित समय के लिए फिक्स करना होता है। इसमे इन्वेस्टमेंट टाइम के अनुसार अलग-अलग ब्याज दरें निर्धारित हैं। TD के लिए सिंगल या फिर ज्वाइंट दोनों प्रकार के एकाउंट ओपेन करने की सुविधा दी जाती है। इसमें अगर किसी बच्चे का एकाउंट खुलवाना हो तो उसके लिए कम से कम 10 वर्ष की उम्र होनी चाहिए। साथ ही अभिभावक के आधार कार्ड समेत अन्य डाक्यूमेंट सबमिट करना होता है। 

Post Office Time Deposit Scheme में क्या है मेच्योरिटी टाइम?

  • Time Deposit Scheme (TD) स्कीम में मेच्योरिटी टाइम 1 साल , 2 साल , 3 साल , 5 साल की होती है।
  • 1 वर्ष की टीडी पर 6.9% ब्याज मिलता है। अगर कोई 1 लाख रुपए 1 साल के लिए इन्वेस्ट करता है तो मेच्योरिटी पर उसे इंटरेस्ट के साथ 107081 रूपए वापस मिलते हैं। 
  • 2 वर्ष की TD पर 7%  इंटरेस्ट मिलता है। यदि कोई 2 वर्ष के लिए 1 लाख रुपए का इन्वेस्ट करता है तो उसे मूल रकम के साथ 14888 रुपए इंटरेस्ट के रूप में मिलेंगे। 
  • 3 वर्ष की TD पर 7.1% इंटरेस्ट रेट है। 3 वर्ष में 1 लाख रुपए का इंटरेस्ट  21969 रुपए ब्याज मिलेंगे।
  • 5वर्ष की टीडी पर 7.5 % ब्याज मिलता है। इसमें 1 लाख की मेच्योरिटी 144995 रुपए मिलेंगे। जिसमें  44995 रुपए ब्याज मिलेंगे। 

 


ये भी पढ़ें...
Post Office की ये धांसू सेविंग स्कीम जो कर देगी आपको मालामाल 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?