पोस्ट ऑफिस की ये है गजब की स्कीम-5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर मिलेंगे 7,24,974 रूपये-चूकें नहीं तुरंत उठाएं लाभ

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 17, 2024, 10:14 AM IST
  पोस्ट ऑफिस की ये है गजब की स्कीम-5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर मिलेंगे 7,24,974 रूपये-चूकें नहीं तुरंत उठाएं लाभ

सार

Post Office Scheme 2024: स्माल सेविंग्स के लिए आज भी सबसे बेस्ट माने जाने वाले पोस्ट ऑफिस की एक से बढ़कर एक स्कीमें हैं जो शार्ट से लेकर लॉग टर्म की हैं और इन पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है।  

Post Office Scheme 2024: स्माल सेविंग्स के लिए आज भी सबसे बेस्ट माने जाने वाले पोस्ट ऑफिस की एक से बढ़कर एक स्कीमें हैं जो शार्ट से लेकर लॉग टर्म की हैं और इन पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है। इन्हीं में से एक ऐसी स्कीम हैं, जिस पर निवेशक को 7.5% ब्याज मिलता है। इस स्कीम में 1 से लेकर 5 साल तक पैसा  इन्वेस्ट किया जा सकता है। 

Post Office Scheme 2024: TD में 4 प्रकार के टाइम टेबल पर किया जा सकता है इन्वेस्ट
इंडियन पोस्ट ऑफिस की इस साल की स्कीमों में बेहद पॉपुलर हो रही Post Office Time Deposit (TD) स्कीम में अगर आप पैसे लगाते हैं तो शानदार रिर्टन की गारंटी मानी जाती है। टाइम डिपॉजिट (TD) में कोई भी भारतीय नागरिक 1,2 ,3 और 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकता है।

Post Office Scheme 2024: TD में 5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर कितना मिलेगा ब्याज?
आप पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट  (TD) में कोई व्यक्ति अगर 5 साल के लिए 5 लाख रुपए इन्वेस्ट करता है तो मेच्योरिटी पर इंटरेस्ट रेट ब्‍याज सहित उसे 7,24,974 रुपए मिलते हैं। 5 लाख रुपए मूलधन और 2,24,974 रुपए ब्याज मिलता है। 

 

Post Office Scheme 2024: TD में इन्वेस्टमेंट प्लान

  • 1. TD 1 वर्षीय प्लान पर 6.9% इंटरेस्ट रेट पर ईयर
  • 2. TD 2 वर्षीय प्लान पर 7.0% सालाना ब्‍याज
  • 3. TD 3 वर्षीय टीडी पर 7.0% सालाना ब्‍याज
  • 4. TD 5 वर्षीय पर 7.5% सालाना ब्‍याज मिलता है।

Post Office Scheme 2024: TD में इन्वेस्टमेंट के फायदे

  • TD स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक एकाउंट ओपेन करा सकता है।
  • TD एकाउंट 3 वयस्क मिलकर ज्वाइंट एकाउंट ओपेन कर सकते हैं। 
  • 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर माता-पिता भी TD अकाउंट खोल सकते हैं।
  • TD में मिनिमम इन्वेस्टमेंट 1,000 रुपये व मैक्सिमम की सीमा निर्धारित नहीं है। 
  • TD के 5 ईयर प्लान पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
  • इससे कम टाइम वाले डिपॉजिट प्लान पर टैक्‍स छूट का लाभ नहीं मिलता।
  • TD के मैच्‍योर होने से पहले भी पैसा निकाला तो जा सकता है पर उसमें पेनल्टी देनी पड़ती है।
  • TD अकाउंट आसानी से एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें...
पीएम मोदी ने कर रखा है इस स्कीम में इन्वेस्ट-आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा-जाने क्या है पूरा प्रॉसेज?

 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?