Post Office Scheme: इस स्कीम में अब किसानों की रकम 5 महीने पहले हो रही डबल...देखें क्या है प्रोसीजर

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 10, 2024, 1:12 PM IST
Highlights

Post Office Scheme: पोस्ट आफिस में अगर किसानों की स्कीम की बात करें तो उनके लिए KVP आज भी शानदार है। किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) या KVP के तहत एकमुश्त इन्वेस्ट किया जाता है। एक निर्धारित टाइम पर पैसा डबल हो जाता है। इसमें मिनिमम 1000 रुपए और मैक्सिमम अनलिमिटेड इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। 

Post Office Scheme: पोस्ट आफिस में अगर किसानों की स्कीम की बात करें तो उनके लिए KVP आज भी शानदार है। किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) या KVP के तहत एकमुश्त इन्वेस्ट किया जाता है। एक निर्धारित टाइम पर पैसा डबल हो जाता है। इसमें मिनिमम 1000 रुपए और मैक्सिमम अनलिमिटेड इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। 

Post Office KVP Scheme: कितने फीसदी मिलता है ब्याज?
किसान विकास पत्र स्कीम में इन्वेस्टर को 7.5 फीसदी पर ईयर के रेट से इंटरेस्टर्न मिल रहा है। अप्रैल 2023 में इसकी ब्याज दरों में बढ़ोत्तर करते हुए 7.2% से 7.5%  कर दिया गया था। जनवरी 2023 से मार्च, 2023 तक इस स्कीम में पैसे डबल होने में 120 महीने लग रहे थे, परंतु अब इस स्कीम में इन्वेस्ट मेंट करने पर 5 महीने पहले ही पैसे डबल हो जा रहे हैं। यानि 115 दिन मतलब 9 साल 7 महीने में KVP मेच्यौर हो जा रही है। 

Post Office KVP Scheme: कितने दिन में दुगोना होगा पैसा?
किसान विकास पत्र में इन्वेस्टर अगर 5 लाख रुपए इन्वेस्ट करता है, तो 115 महीने बाद उसे 10 लाख रुपए रिटर्न मिलेंगे। एक बात और इसमें सबसे बढ़िया है, और वह है कि इसमें कंपांउडिंग इंटरेस्ट (चक्रवृद्धि ब्याज) का फायदा मिलता है। 

Post Office KVP Scheme: मिनिमम-मैक्सिमम लिमिट क्या है?
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)  में इन्वेस्ट करने के लिए नजदीकी पोस्ट आफिस में जाना होगा। वहां पर कम से कम 1000 रुपए एकमुश्त जमा करके इसका लाभ लिया जा सकता है। इसके बाद 100 रुपए के मल्टीपल में इसमें इन्वेस्ट किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत एकाउंट बाउंडेशन भी नहीं है। आप कई केवीपी एकाउंट खोल सकते हैं। नाबालिग और मेंटल डिस्टर्व व्यक्तियों के लिए गार्जियन एकांउट ओपेन कर सकते हैं।

Post Office KVP Scheme: कब क्लोज कर सकते हैं एकाउंट?
किसान विकास पत्र के तहत इन्वेस्ट करने से पहले आपकाे यह भी जानना जरूरी है कि अगर आप अपनी आकस्मिक जरूरत पर केवीपी को तोड़ना चाहें तो कब तक और कैसे तोड़ सकते हैं। केवीपी इन्वेस्टमेंट स्कीम को बंद करने के लिए कम से कम 30 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। 30 महीने बाद केवीपी एकाउंट बंद किया जा सकता है। इसके अलावा सिंगल अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर या ज्वाइंट अकाउंट में कोई भी या सभी अकाउंट होल्डर्स की मृत्यु, गैजेट ऑफिस अधिकारी होने के नाते गिरवीदार की ओर से जब्ती पर और कोर्ट के किसी आदेश पर KVP एकाउंट बंद किया जा सकता है। 

Post Office KVP Scheme: क्या इनकम टैक्स लगता है?
अब बात इनकम टैक्स की। किसान विकास पत्र स्कीम  (Kisan Vikas Patra Sccheme) पर मिलने वाले ब्याज पर किसानों को टैक्स चुकाना होता है, क्योकि इस पर मिलने वाला इंटरेस्ट टैक्सेबल इनकम के अंतर्गत आता है। ITR Filing के समय इसे 'Income from other sources' के अंतर्गत बताना भी पड़ता है। 

 


ये भी पढ़ें...
Post Office Scheme: छोड़ो FD का पुराना तरीका- यहां लगाओ पैसा- मिलेंगे ऐसे फायदे कि चौंक जाएंगे आप

click me!