
Bank Jobs 2024: पंजाब एंड सिंध बैंक ने 2024 के लिए 200 से अधिक स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत, इच्छुक और योग्य कैंडिडेट बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है।
पंजाब एंड सिंध बैंक में कुल कितने पोस्ट पर निकली है वैकेंसी?
इस अभियान के जरिए पंजाब एंड सिंध बैंक में कुल 203 पद भरे जाएंगे। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पोस्ट के लिए JMGS-I, MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV ग्रेड में भर्ती की जाएगी। अप्लाई करने वाले कैंडिडेटों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करना होगा। जनरल/EWS/OBC कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये, जबकि SC/ST/PWD कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
पंजाब एंड सिंध बैंक में सेलेक्शन का क्या है प्रॉसेस?
कैंडिडेटों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम, शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट पंजाब एंड सिंध बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अप्लाई प्रॉसेस में मदद के लिए कैंडिडेटों को दिए गए इन 10 स्टेप्स को फॉलों कर सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
ये भी पढ़ें...
PressVu: गजब! सिर्फ 15 मिनट में हट जाएगा चश्मा, शानदार है ये आई ड्राप
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।