यूपी-बिहार की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, जानिए दिल्ली में 1000 रुपये पाने का  तरीका

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 02, 2024, 03:42 PM IST
यूपी-बिहार की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, जानिए दिल्ली में 1000 रुपये पाने का  तरीका

सार

जानें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत यूपी-बिहार की महिलाओं को दिल्ली में ₹1000 पाने का तरीका। आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और योजना की अहम जानकारी यहां पढ़ें।

नई दिल्‍ली: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं लागू कर रही हैं। दिल्ली सरकार ने भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद योजना पर उठ रहे थे सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद इस योजना के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, लेकिन अब यह योजना एक बार फिर चर्चा में है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में योजना के बारे में बड़ा ऐलान किया, जिससे यह साफ हो गया कि यूपी-बिहार की महिलाएं भी इसका लाभ ले सकती हैं, बशर्ते उनके पास जरूरी दस्तावेज हों।

योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें भी हैं। योजना का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा। यूपी और बिहार की महिलाएं भी योजना में आवेदन कर सकती हैं, लेकिन उनके पास दिल्ली का वैध वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। योजना का लाभ उठाने के लिए दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। म​तलब महिलाओं को यह प्रमाण देना होगा कि वे दिल्ली की निवासी हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।

यूपी और बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी राहत

दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो यूपी और बिहार से आकर यहां रह रही हैं। अगर उनके पास दिल्ली का वोटर कार्ड है, तो वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इससे न केवल दिल्ली बल्कि अन्य राज्यों से आकर यहां रहने वाली महिलाओं को भी फायदा होगा। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि योजना का शुभारंभ चुनावों से पहले किया जाएगा। महिलाओं को जल्द ही आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे और पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

ये भी पढें-महाकुंभ 2025 के साथ यूपी के धार्मिक स्थलों के करें दर्शन, ऐसे करें बुकिंग

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?