UPSC Exam 2023: preliminary exam आंसर की रिलीज- कैंडिडेट नाराज- चेक करने के लिए फाॅलों करें ये 5 स्टेप

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 10, 2024, 6:32 PM IST
Highlights

UPSC Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने पेपर 1 जनरल स्टडीज की प्रत्येक सीरीज एक- एक प्रश्न डिलीट किया है। 

UPSC Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने पेपर 1 जनरल स्टडीज की प्रत्येक सीरीज एक- एक प्रश्न डिलीट किया है। इससे कैंडिडेटों में नाराजगी है। एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट अपना  रिजल्ट देखने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आंसर की upsc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। 

UPSC Exam 2023: कब और कितने पाली में हुए थे एग्जाम?
UPSC एग्जाम 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी। GS1 का एग्जाम सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और CST का पेपर दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हुआ था। यूपीएससी मेन्स परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। यूपीएससी द्वारा जारी आंसर की में संघ लोक सेवा आयोग ने पेपर 1 सामान्य अध्ययन 1 की प्रत्येक चेन से एक क्वेश्चन हटा दिया है। इसमें 200 अंकों के कुल 100 क्वेश्चन थे। सामान्य अध्ययन 2 के पेपर 2 में अधिकतम 200 अंकों के साथ कुल 80 प्रश्न थे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग थी। विश्लेषण करने वाले कैंडिडेटों ने दावा किया है कि प्रीलिम्स में कई क्वेश्चन के आंसर गलत हैं। जिसकी से प्रत्येक कैंडिडेट के नंबर में 32 से 35 अंक का फर्क आ गया। ये जांच का विषय है। 

UPSC Exam 2023: preliminary exam result के लिए फालों करें ये 5 स्टेप

  • 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 2: मेन पेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब का चयन करें।
  • 3: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 की उत्तर कुंजी पीडीएफ पर क्लिक करें।
  • 4: स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
  • 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

 

UPSC CSE 2023 Prelims Answer Key: कितने कैंडिडेट हुए थे पास?
UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का आयोजन करीब एक साल पहले 28 मई 2023 को किया गया था। इसमें 14,624 कैंडिडैट पास हुए थे। मेन एग्जाम के बाद 9 अप्रैल 2024 को इंटरव्यू हुआ। फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को घोषित हुआ था। सीएसई 2023 रिजल्ट में यूपीएससी ने आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत 1143 वैकेंसी के लिए 1016 कैंडिडेटों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इनमें से 347 जनरल कैटेगरी के हैं। 115 ईब्ल्यूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी, 86 एसटी कैटेगरी के हैं। 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है। यूपीएससी के मुताबिक कुल 1016 (664 पुरुष और 352 महिलाएं) पास हुए हैं।
 


ये भी पढ़ें...
Interim Bail: क्या होती है अंतरिम जमानत? 22 दिन की जमानत के दौरान अरविंद केजरीवाल को माननी पड़ेंगी ये शर्तें

 

click me!