घर बैठे चाहते हैं मंथली इनकम तो POMIS है बेहतर ऑप्शन- एक बार इन्वेस्ट करके हाे जाएं बेफिक्र

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 30, 2024, 10:39 AM IST
घर बैठे चाहते हैं मंथली इनकम तो POMIS है बेहतर ऑप्शन- एक बार इन्वेस्ट करके हाे जाएं बेफिक्र

सार

Post Office Monthly Income Scheme Account (POMIS) : अगर आप एकमुश्त रकम जमाकर करके उससे मंथली रिटर्न लेने के बारे में भरोसेंमंद स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो भारतीय डाकघर की ये योजना अपकी योजना में चार चांद लगा सकती है।

Post Office Monthly Income Scheme Account (POMIS) : अगर आप एकमुश्त रकम जमाकर करके उससे मंथली रिटर्न लेने के बारे में भरोसेंमंद स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो भारतीय डाकघर की ये योजना अपकी योजना में चार चांद लगा सकती है। मंथली इनकम स्कीम (MIS) में इन्वेस्ट करके आप हर महीने 7.4% ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके आप बिना जोखिम के ज्यादा रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं।

Post Office Monthly Income Scheme Account में मैक्सिमम कितना कर सकते हैं इन्वेस्ट?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) उन लोगों को बेहतर ऑप्शन है, जो एक बार पैसा लगाकर हर महीने एक निश्चित रिर्टन पाना चाहते हैं। इस स्कीम के तहत अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। अगर ज्वाइंट अकाउंट जैसे कि हस्बैंड-वाईफ एक साथ एकाउंट खोलते हैं तो 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।

Post Office MIS 2024 में मेच्योरिटी के बाद क्या मिलता है ऑप्शन?
इस स्कीम में इन्वेस्ट कुल प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद वापस मिल जाता है। इच्छा होने पर इसे आगे 5-5 साल और बढ़ाया जा सकता है। 9 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर 7.4%  के हिसाब से हर महीने 5550 रुपए ब्याज मिलता है। 5 साल में  3,33,000 रुपए इंटरेस्ट इनकम होती है। 

Post Office MIS 2024 में क्या TDS कटता है? 
इस अकांउट पर मिलने वाला रिटर्न पोस्ट आफिस के सेविंग अकाउंट में हर महीने ट्रांसफर हो जाता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश पर TDS नहीं कटता है। लेकिन जो इंटरेस्ट मिलता है, वो टैक्सेबल जरूर होता है।

Post Office MIS 2024 Calculation

  1. POMIS पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का 5 साल का टेन्योर होता है।
  2. POMIS में वर्तमान में 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
  3. POMIS में हर तिमाही ब्याज का संशोधन होता है।
  4. POMIS स्कीम का लॉक-इन पीरियड 1 साल का होता है।
  5. POMIS में 3 साल से पहले प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर पर 2% पेनाल्टी लगती है।
  6. POMIS में 3 साल के बाद प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर पर 1% पेनाल्टी लगती है।
  7. POMIS के सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
  8. POMIS के ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये का कर सकते हैं।
  9. POMIS स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश है।


ये भी पढ़ें...
11 महीने बाद बंद हो जाएगी महिलाओं की ये स्कीम- कम समय में तगड़े रिटर्न के लिए तुरंत करें यहां अप्लाई 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?