निर्भया के दोषियों के वकील ने कहा कुछ ऐसा कि शर्मसार हुई मानवता

Mar 20, 2020, 7:37 PM IST

आखिरकार वही हुआ, जिसकी उम्मीद पूरे देश को थी। निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर झुलाने की राह में अड़ंगा डालने का आखिरी प्रयास भी असफल रहा। इस पर खुशी जताते हुए निर्भया की मां ने कहा कि आज का सूरज देश की बच्चियों के नाम, निर्भया के नाम है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम निर्भया दिवस के रूप में मनाएंगे।