मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव जहां सैकड़ों सालों से नहीं जली होलिका

मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव जहां सैकड़ों सालों से नहीं जली होलिका

Published : Mar 23, 2019, 04:27 PM IST

होली का त्योहार अभी अभी संपन्न हुआ है। पूरे देश में होली मनाई गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा भी गांव है जहां पिछले 600 सालों से न तो होलिका जलाई गई है और ना ही होली मनाई गई है। 

मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक गांव ऐसा जहां करीब 600 साल से होलिका दहन नही हुआ।  यहां होली के लिए लगाया एक डंडा आज एक विशाल वृक्ष बन गया है।

नीमच जिले की सिंगोली तहसील के धनगांव में जो यह बड़ा वृक्ष दिखाई दे रहा है।  मान्यता है कि करीब 600 वर्ष पूर्व यहां होली का डंडा रोपा गया था। मगर मुहुर्त का समय निकलने और विवाद के चलते इस होलिका का दहन नही हो पाया। तब से आज तक यह होली नही जली।

ग्रामीणों के अनुसार 600 वर्ष पूर्व यहां बाहर से आये भाई बहन को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद लोगो के दो गुटों मे खूनी संघर्ष हो गया था  जिसमें कई जाने गई और रंगो के त्योहार पर खून की नदियां बह गई। विवाद के बीच होली के दहन का मुहुर्त भी निकल गया साथ रोपे गये डंडे मे अचानक से हरी पत्तियां भी निकल आई इसके बाद इस होली को नही जलाने का निर्णय ग्रामीणो ने लिया। 

तब से लेकर अब तक सैकड़ो साल गुजर जाने के बाद भी आज तक होलिका नहीं जली।
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा
00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट
03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती
00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर
01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद
01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल
00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ
00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे
00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू
01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष