भाजपा नेताओं की गाड़ी सड़क हादसे की शिकार

Mar 16, 2019, 3:22 PM IST

मध्य प्रदेश/ छतरपुर: छतरपुर में भाजपा नेताओं की गाड़ी भयानक सड़क हादसे का शिकार हुई है जिसमें सवार के लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह सभी भाजपा नेता भोपाल से लौट रहे थे।

घायलों में भाजपा युवामोर्चा जिला अध्यक्ष मणिकांत चौरासिया, विनय पटेरिया, सुरेश पटेल, मनु सिंह चंदेल हैं। उनकी मारुति स्विफ्ट गाड़ी सागर-छतरपुर रोड दरगुवां के पास सड़क हादसे का शिकार हुई है। सुरेश पटेल गाड़ी ड्राईव कर रहे थे।

पटेल की हालत गंभीर है जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। यह सभी पार्टी के काम से भोपाल गये हुए थे और देर रात वापिस छतरपुर लौट रहे थे।