प्रेमी के साथ भागने पर मिली अजीबोगरीब सजा

Apr 14, 2019, 5:57 PM IST

छत्तीसगढ़ के झाबुआ में प्रेमी से साथ भागी एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बेहद बेइज्जती भरी सजा दी। पहले तो सरेआम महिला को लाठियों से पीटा गया। फिर उसके पति को उसकी पीठ पर बिठाकर पूरे गांव का चक्कर लगवाया गया। 

इस महिला पर शादीशुदा होते हुए अन्य युवक से प्रेम करके उसके साथ भागने का आरोप है। महिला भीमपुरी की रहने वाली है। जिसकी शादी देवीगढ़ के युवक से हुई थी। लेकिन महिला ग्राम तलावली के युवक के साथ भाग गई। 

इस मामले में अब तक किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।