मध्य प्रदेश के छतरपुर में राजनगर तहसील के सामने दिन दहाड़े एक महिला और लड़की को एक सिरफिरे इंसान ने गोली मार दी।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में राजनगर तहसील के सामने दिन दहाड़े एक महिला और लड़की को एक सिरफिरे इंसान ने गोली मार दी।
यह दोनों मां बेटी रिक्शे पर बैठी हुई थी कि तभी खजुराहो-राजनगर कस्बे में तहसील के सामने सती की मढ़िया मैदान प्रांगण में अपने गांव लौट रही आदिवासी महिलाओं पर एक शख्स ने अवैध कट्टे से गोली चला दी।
आनन-फानन में घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया जहां पर घायलों को लगी गोली को निकालकर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रवाना कर दिया गया। दोनों घायल होश में हैं और खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला एकतरफा इश्क का हो सकता है।