मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Apr 14, 2019, 3:41 PM IST

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गिंदौर मीना गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रामबाबू दांगी के घर चार दिन पहले खरीदे नए ट्रैक्टर से भूसा खाली किया जा रहा था। 

इस दौरान रामबाबू दांगी के दोनों बच्चे,  बेटी कनक 5 साल और बेटा केशव 3 साल  ट्रैक्टर में बैठकर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी।

 जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर घर के आगे बने करीब 90 फीट गहरे कुएं में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ जा गिरा जिसके कारण दोनो बच्चें कुएं के अंदर डूब गए।

करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को बड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

दोनों बच्चों को ब्यावरा सिविल अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।