Kirti Rajesh Chourasia | Published: Apr 13, 2019, 7:22 AM IST
छतरपुर/ मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में आज भी झाड़-फूंक और जादू-टोने का बोल-बाला है। यहां एक छात्रा को सांप ने काट लिया। लेकिन लोग उसका इलाज कराने की बजाए झाड़फूंक में लगे रहे। जिसकी वजह से लड़की की जान पर बन आई।
बाद में इस बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यह मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के करियाबीजू गांव का है। जहां अनाज रखने की जगह पर से गेंहूँ निकालते समय सांप ने काट लिया।
लेकिन बुरा यह हुआ कि उसके परिजनों ने अंधविश्वास में फंसकर घंटों तक उसकी झाड़फूंक कराई। लेकिन उसे आराम नहीं मिला। बाद में लड़की की हालत बिगड़ने पर लोग उसे जिला अस्पताल ले आये।
पिछड़े बुन्देलखंड में लोग आज भी गंभीर बीमारियों में झाड़-फूंक और जादू-टोनों का सहारा लेते हैं जिसकी वजह से लोगों की जान पर बन आती है।