आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

                       

मेष- रुके हुए कार्य होंगे,भवन निर्माण या निर्माण कार्य हो सकते हैं, पराक्रम में वृद्धि होगी।
 

                   

वृष- क्रोध और वाणी पर नियंत्रण लाभप्रद साबित होगा, धर्म के प्रति अभिरुचि में कमी रहेगी। 
 

                   

मिथुन- विवाद से बचें, परिवार में विवाद होने की आशंका है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 
 

                   

कर्क- निर्णय को टालना बेहतर होगा, वाणी की कठोरता से काम बिगड़ने की आशंका है। 

                 

सिंह- बाहरी संबंधों का लाभ मिलेगा, माता को कष्ट होने की आशंका है, धैर्य धारण करें। 

                 

कन्या- अनावश्यक उत्साह से काम बिगड़ने की आशंका है, यात्राएं सुखद होने के आसार हैं। 

                 

तुला- जमीन से संबंधित कार्यों में धन का व्यय हो सकता है, शत्रुओं को परास्त करने में सफलता मिलेगी किंतु स्त्री से मतभेद रहेगा। 

                 

वृश्चिक- श्रेष्ठ जनों से विवाद होने की आशंका है, घर-जमीन से संबंधित कार्य से संबंधित विवाद खड़ा हो सकता है, पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना श्रेयकर होगा। 
 

                 

धनु- रक्त विकार होने की आशंका है, स्वर्ण की खरीदारी हो सकती है, शत्रु परास्त होंगे, मन में प्रसन्नता रहेगी। 
 

                 

मकर- उग्रता पर नियंत्रण रखें, वाणी प्रखर रहेगी, विद्या बुद्धि में कुछ रुकावट आ सकती है। 
 

                 

कुंभ- व्यर्थ के भ्रमण में समय नष्ट होने की आशंका है, वाणी प्रखर रहेगी, विद्या बुद्धि में रुकावट आ सकती है। 

                 

मीन- भूमि से संबंधित कार्य हो सकते हैं, मित्रों से संसाधन और सहयोग की प्राप्ति होने का सुयोग बन रहा है।