आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

              मेष- कुछ सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं, वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखें। 

              वृष- पुलिस या किसी वर्दीधारी से विवाद से बचें, मित्र से सहयोग की प्राप्ति होगी। 

                  मिथुन- लेखन के कार्य में रुकावट आ सकती है, पत्नी को सम्मान की प्राप्ति होगी। 

            कर्क- शत्रुओं का पराभव होगा, गुरुजनों की खिन्नता का सामना करना पड़ सकता है, मन में अशांति के भाव पनप सकते हैं। 

             सिंह- सिर में चोट की आशंका है, बचाव के लिए तत्पर रहें, कुछ बाहरी लोगों से वार्ता हो सकती है, लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

           कन्या- मित्रों के साथ समय व्यतीत हो सकता है, सीने में दर्द होने की आशंका है। 

             तुला-स्त्री के स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा, धर्मकार्य से अरुचि हो सकती है। 

            वृश्चिक- मन में थोड़ी अशांति बनी रह सकती है, सुगंध –लेखन का आनंद प्राप्त हो सकता है। 

              धनु- पानी की परेशानी से कष्ट हो सकता है, स्त्री से सहयोग नहीं लेना लाभप्रद साबित होगा। 

               मकर- कुछ घरेलू सामानों की खरीदारी में अधिक व्यय होने का योग बन रहा है, सुखद यात्रा का योग बन रहा है। 

             कुंभ- माता से सुख की प्राप्ति होगी, सर्दी जुकाम होने की आशंका है, वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। 

             मीन- उत्तम भाग्य से सुख की प्राप्ति होगी, स्त्री से विवाद से बचें, पिता को कष्ट होने की आशंका है।