भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम। जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से आपको प्रतिदिन के कार्यों में मदद करेगा। 

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।
मेष- भूमि से संबंधित समस्याओं में मन घिरा रहेगा, थोड़ी विचलन की स्थिति बनी रहेगी। 

वृष- क्रोध पर नियंत्रण रखें, चोट लगने की आशंका है सावधानी बरतें। 

कर्क- मन अशांत रहने की आशंका है, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। 

सिंह- यात्रा का योग बन सकता है, पेट की समस्या से त्रस्त रहेंगे। 

कन्या- भाग्य का साथ बना रहेगा, बच्चे अस्वस्थ हो सकते हैं। 

तुला- पराक्रम में वृद्धि होगी, शीत का प्रकोप हो सकता है उससे बचें, दुर्घटना हो सकती है। 

वृश्चिक- क्रोध से मन अशांत रहेगा, कुछ धनलाभ होने की भी संभावना है। 

धनु- पेट विकार से ग्रसित होने की आशंका है, स्त्री से भी विवाद हो सकता है। शत्रुओं को परास्त करके विजय प्राप्त करेंगे। 

मकर- यश में वृद्धि होगी किंतु शिक्षा में रुकावट आने की आशंका है। 

कुंभ- खान-पान पर ध्यान दें, कुछ अनैच्छिक घटने की आशंका है। 

मीन- मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों से मुलाकात होने की सुखद योग बन रहा है।