आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

              मेष- वाणी पर नियंत्रण रखें, प्रभाव में वृद्धि होगी, धन लाभ होने का योग बन रहा है। 

                वृष- विद्या से मनोनुकूल लाभ मिलने की आशा है, श्रेष्ठ जनों से अनबन हो सकती है। 

           मिथुन- माता से विवाद हो सकता है, क्रोध की अधिकता से कष्ट हो सकता है। 

            कर्क- प्रभाव में कुछ शिथिलता रहेगी, बुद्धि औऱ भाग्य साथ देंगे। 

             सिंह- धन संचय हो सकता है, बाहरी स्थान की यात्रा संभव हो सकती है। 

              कन्या- स्त्री से अनबन हो सकती है, सौख्य औऱ सौन्दर्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। 

              तुला- कोई व्यक्ति आपके प्रभाव को कम करने का प्रयास कर सकता है। 

          वृश्चिक- अनचाही सफलता मिलने का योग है, नीच लोगों का साथ रहेगा। 

              धनु- वाहन का सुख बना रहेगा, यात्रा होगी, वाहन क्रय करने का योग बन रहा है। 

               मकर- पत्नी से अनबन हो सकती है, क्रोध की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। 

             कुंभ- किसी रोग का पता चलने से मन में कष्ट की अधिकता हो सकती है, धनलाभ होने का योग बन रहा है। 

              मीन- संतान से शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है, प्रभाव में वृद्धि होगी, यात्रा होने के योग बन रहे हैं।