)
चुरहट में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज पाण्डे और गुरु पाण्डे पर जानलेवा हमला किया गया।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज पाण्डे और गुरु पाण्डे पर जानलेवा हमला किया गया। यहां के कधवार मतदान क्रमांक 68 हायर सेकंडरी स्कूल में मतदान चल रहा था। तभी कधवार के ही त्रिवेन्द्रम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, भाई जी सिंह समेत सैकड़ों की भीड़ ने धारदार हथियार बंदूक वा लाठी डंडे से मतदान क्रमांक 68 के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कधवार के ही स्थानीय ठाकुर समाज के लोगो को जब फर्जी वोट डालने के लिए रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची।
चुरहट स्वर्गीय अर्जुन सिंह के जमाने से ही कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। इस सीट पर पिछले चालीस साल से कांग्रेस का ही कब्जा है। यहां से अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह विधायक रहे हैं। जो कि मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।
चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यात्रा पर भी पत्थरों से हमला किया जा चुका है।