)
कांग्रेसियों भाजपाइयों में संघर्ष
मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान धार जिले में गुलमोहर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान धार जिले में गुलमोहर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामला नियंत्रण से बाहर जाता हुआ देखकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों कार्यकर्ताओं सहित छह और लोगों को हिरासत में लिया।
हालात इतने बिगड़ गए थे कि एसपी और जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां फिलहाल स्थिति सामान्य है।