उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अलीगढ़ में दो साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इस घटना से बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी गुस्से में हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई और आरोपी को अभी तक सजा नहीं मिली है। यह घटना 31 मई को बूढ़ा गांव में रहने वाली बच्ची के साथ हुई। बच्ची जब लापता हुई तो परिवारवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

जिसके बाद पुलिस ने कारवाई शुरू की। रिपोर्ट लिखवाने के 5 दिन बाद पुलिस को बच्ची का शव कूड़े के ढेर में से मिला। जब से यह घटना सामने आई है तब से ही पूरे देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।  

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस क्रूर घटना पर नाराजगी जताई है और गुस्सा जाहिर किया। कई कलाकारों ने ट्विटर पर अपना आक्रोश जताते हुए ट्वीट किया है।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- बहुत घृणादायी और गुस्सेवाली घटना है। कोई भी शख्स ऐसा कैसे कर सकता है। नि:शब्द।

Scroll to load tweet…

सनी लियोनी ने लिखा- माफ करना, बच्ची तुमको एक ऐसी दुनिया में रहना पड़ा जहां इंसान अब इंसानियत को नहीं समझता !!!! मुझे माफ कर दो।

Scroll to load tweet…

एक्टर अनुपम खेर ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- तीन साल की बच्ची के रेप पर गुस्सा है। ये बहुत डरावना, शर्मिंदा करने वाला और शब्दों से परे दुखद है। आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए कोई अन्य सजा नहीं है। मैं बच्ची के लिए न्याय की मांग करता हूं।

Scroll to load tweet…

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा- अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या और रेप बहुत ही डरावना है। उसके शरीर को विकृत कर दिया। बुराई, अमानवीय और बर्बरता को दिखाया। दोषी को फांसी मिलनी चाहिए। कानून को तेजी से काम करना चाहिए!

Scroll to load tweet…

रितेश देशमुख ने लिखा- घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ और सदमा लगा। हम एक समाज के रूप में थोड़ा असफल रहे हैं। हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की असुरक्षित दुनिया बना रहे हैं। इन अपराधों को कम करने के लिए सख्त सजा और तत्काल न्याय एकमात्र तरीका है।

Scroll to load tweet…

जेनेलिया देशमुख ने लिखा- ये भयावह है, मैं इस बात से बिल्कुल नाराज हूं कि हमारे देश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ क्या हो रहा है। हर बार की तरह हम बच्ची के लिए असफल रहे हैं। ऐसे अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।

Scroll to load tweet…

बता दें इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पुलिस का कहना है कि, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दावा किया है कि बच्ची के साथ रेप की घटना नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या आपसी रंजिश में हुई है।