राजनीति के मैदान में उतरने से पहले ही आउट हो गए ये सितारें
First Published May 24, 2019, 4:03 PM IST
लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एक बार फिर पीएम नरेंद्री मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं इस बार बॉलीवुड और टॉलीवुड के सितारों ने भी अपनी किस्मत राजनीति में आजमाई हैं। लेकिन कई ऐसे थे जिन्कों यहां हार का सामना करना पड़ा, तो चलिए देखते हैं-

1. एक्ट्रेस जया प्रदा रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार थीं। जया प्रदा को समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट थी और वह चुनाव हार गई।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार थे। निरहुआ पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन इन्हें चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

3. शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी लखनऊ लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने उतरीं। पूनम सिन्हा राजनाथ सिंह से चुनाव में हार गईं।

4. पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट और एक्ट्रेस मुनमुन सेन चुनाव हार गई हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो से था।

5. फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर चुनाव हार गए हैं।

6. कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव में उतरे एक्टर प्रकाश राज चुनावा हार गए हैं।
