जानिए बॉलीवुड का कौन अभिनेता उम्रदराज होने पर कैसा दिखेगा
First Published Jul 22, 2019, 2:19 PM IST
आजकल फेसबुक का फेस एप्प बहुत लोकप्रिय हो रहा है। यह सॉफ्टवेयर आपको दिखाता है कि अभी से कोई 20 साल बाद आप कैसे दिखेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फेस एप्प रुपहले पर्दे के आपके चहेते सितारों को कैसा बनाकर दिखा रहा है। आईए आपको दिखाते हैं कि कुछ दिलचस्प तस्वीरें कि सलमान, शाहरुख,हृतिक, कमसिन आलिया, रणवीर कपूर, प्रियंका, दीपिका जैसे आपके फेवरेट बॉलीवुड चेहरे बुढ़ापे में कैसे दिखाई देंगे।
दबंग सलमान खान का चेहरा बुढ़ापे में किसी शेर की तरह नजर आ रहा है। उम्र का असर होने के बावजूद सल्लू के चेहरे के भाव बिल्कुल वैसे ही हैं। बल्कि झुर्रियों ने उन्हें ज्यादा रॉयल लुक प्रदान किया है।
बॉलीवुड स्टार हृतिक रोशन को फेसबुक एप ने बुढ़ापे में भी बेहद शानदार लुक दिया है। हालांकि वह थोड़े कमजोर जरुर दिख रहे हैं। लेकिन हृतिक के चेहरे पर बुढ़ापे में भी ग्रेस दिखाी दे रहा है।
ये हैं टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की सुपर हॉट समझी जाने वाली अनुष्का शर्मा। फेस एप ने इनके खूबसूरत चेहरे पर ज्यादा असर नहीं डाला है। अनुष्का शर्मा की ग्लोइंग स्कीन बुढ़ापे में भी वैसी ही दिख रही है। इस मामले में विराट कोहली किस्मतवाले हैं कि उनकी पत्नी बुढ़ापे में भी सुंदर दिखाई देगी।
दीपिका पादुकोण का चेहरा जरुर फेस ऐप ने झुर्रियों से भर दिया है। उनके माथे पर ढेरों झुर्रियां दिखाई देने से उनके चेहरे पर उम्र का असर ज्यादा दिखाई देने लगा है।
और ये हैं वरुण धवन, जिन्हें बॉलीवुड में अभी बच्चा माना जाता है। फेस एप्प ने इनके बाल को सफेद कर दिए। लेकिन उनके सिक्स पैक एब्स का उसके पास भी कोई विकल्प नहीं है।
फेस एप ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की यह बेहद बुरी तस्वीर तैयार की है। इसे देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि यह शख्स बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर है।
और यह रहीं बॉलीवुड की दो हसीनाएं प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ। उम्र ने इनके चेहरों पर भी अपना असर छोड़ दिया है।
बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया और रणबीर को तो फेस एप ने जवान होने के पहले ही बूढ़ा बना दिया। इन दोनों की जल्दी ही शादी होने वाली है। लेकिन उसके पहले ही इनपर बुढ़ापे का सितम हो गया।