MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Lifestyle
  • साड़ी हो या फिर लहंगा, बालों में बस ऐसे सजा लें डिफरेंट स्टाइल गजरा, लगेंगी गजब की खूबसूरत

साड़ी हो या फिर लहंगा, बालों में बस ऐसे सजा लें डिफरेंट स्टाइल गजरा, लगेंगी गजब की खूबसूरत

Different style gajra: एथनिक लुक में भले ही आप लाखों का खर्च कर लें लेकिन जब तक ट्रेंडी हेयरस्टाइल नहीं अपनाती, आपका लुक निखर कर नहीं आता है।बालों को खूबसूरती से सजाने के लिए आप डिफरेंट स्टाइल से गजरा सजा सकती हैं। अलग-अलग तरीके से लगाए गए गजरे आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा सकते हैं।    

Bhawana tripathi | Published : Jul 11 2024, 06:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
15
मल्टीकलर राउंड गजरा

मल्टीकलर राउंड गजरा

जाह्नवी कपूर हाल ही में अनंत अंबानी की डांडिया नाइट में बेहद खूबसूरत लहंगा चोली में नज़र आईं थीं। जाह्नवी के लहंगे के साथ ही उनके बालों में लगा डिफरेंट कलर के गजरे ने लाइमलाइट लूटी। जाह्नवी ने एक नहीं बल्कि मल्टीकलर फ्लावर का गजरा लो हेयर बन में लगाया था। 

25
लो बन कवर गजरा

लो बन कवर गजरा

आप बाल अगर छोटे हैं तो नीता अंबानी की तरह साड़ी या फिर लहंगे में लो बन करव गजरा वाला गजरा ट्राई कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि गजरा सफेद फूलों का ही लगाएं। आप आउटफिट के मैचिंग के हिसाब से भी गजरा चुन सकती हैं। 

35
पूरी चोटी में लगाएं गजरा

पूरी चोटी में लगाएं गजरा

जरूरी नहीं है कि आप बालों का हाई या लो बन बनाकर ही गजरा लगा सकती हैं। आप चाहे तो खुले बालों में भी गजरा लगा सकती हैं। अगर चोटी बनाने का मन है तो ऊपर से नीचे तक गजरा सजाएं। लहंगे के साथ ऐसा गजरा डीसेंट लुक देता है।

45
फिशटेल ब्रेड गजरा

फिशटेल ब्रेड गजरा

आुप ब्रेड या फिर चोटी से साथ भी गजरा लगा सकती हैं। ऐसा गजरा साउथ इंडिया में महिलाएं अक्सर लगाती हैं। अगर आपको भी साउथ इंडियन टच चाहिए तो एक बार ये लुक भी अपनाकर देख सकती हैं।  

55
डबल लेयर गजरा

डबल लेयर गजरा

अगर आपके बाल छोटे हैं लेकिन आप उन्हें बड़ा दिखाना चाहती हैं तो लो बन गजरे में फूलों की एक नहीं बल्कि दो लड़ियां लगाएं। ऐसा करने से आपका बन बहुत हैवी दिखेगा और साथ ही गजरा खूबसूरत लुक देगा।

Bhawana tripathi
About the Author
Bhawana tripathi
 
Recommended Stories
Top Stories