MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Lifestyle
  • रानी मुखर्जी का आलीशान बंगला, अंदर है एक अलग ही दुनिया?

रानी मुखर्जी का आलीशान बंगला, अंदर है एक अलग ही दुनिया?

रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ जुहू के कृष्णराम बंगले में रहती हैं, जो प्राइवेसी और लग्जरी का संगम है। इसके अलावा, उनके पास खार में एक शानदार सी-फेसिंग अपार्टमेंट भी है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है।

2 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Nov 22 2025, 03:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
17
Image Credit : Insta

रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित कृष्णराम बंगले में रहती हैं। यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखता है और उनका घर भी इसी सादगी और प्राइवेसी को दिखाता है।

27
Image Credit : Social Media

कृष्णराम बंगला क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मेल है। बाहर से सफेद और हरे-भरे लॉन के साथ यह घर बेहद खूबसूरत लगता है। अंदर ऊंची छतें, बड़ी खिड़कियां और शानदार इंटीरियर है जो इसे आरामदायक बनाता है।

37
Image Credit : Social Media

बंगले की खासियत इसकी प्लानिंग है। रानी के लिए एक पर्सनल जिम है और एक शांत, सुंदर पूजा घर भी है। ऊंची दीवारें और घने पेड़-पौधे परिवार को पूरी प्राइवेसी देते हैं, जो चोपड़ा परिवार के लिए बहुत जरूरी है।

47
Image Credit : Social Media

मुख्य घर के अलावा, रानी का खार वेस्ट में एक लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट भी है। लगभग 4,500 वर्ग फुट में फैला यह विशाल घर मॉडर्न स्टाइल का है। 22वीं मंजिल पर होने की वजह से यहां से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है।

57
Image Credit : Social Media

खार वेस्ट के इस अपार्टमेंट में शानदार सुविधाएं हैं। यहां इन्फिनिटी पूल, मॉडर्न जिम, स्टाइलिश क्लब लाउंज और 24 घंटे की सेवाएं मिलती हैं। यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक कम्फर्टेबल लाइफस्टाइल का अनुभव है।

67
Image Credit : Social Media

वैसे तो रानी और आदित्य ज्यादातर जुहू में रहते हैं, लेकिन खार का यह अपार्टमेंट उनकी महंगी प्रॉपर्टी में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है। इसे वेकेशन होम या रेंटल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

77
Image Credit : Social Media

उनकी सभी प्रॉपर्टी में सुरक्षा और प्राइवेसी सबसे अहम है। बंगले की ऊंची दीवारें और हरियाली उन्हें पैपराजी से बचाती है। यह घर रानी, आदित्य और उनकी बेटी आदिरा के लिए एक प्यारा फैमिली स्पेस है।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
जीवनशैली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Recommended image2
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?
Recommended image3
Actresses Remarried: सामंथा ही नहीं, इन 7 एक्ट्रेसेस ने भी दोबारा थामा किसी का हाथ
Recommended image4
मलबे के ढेर पर प्यार की जीत, गाजा में वायरल हो गईं 54 दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर
Recommended image5
Chanakya Niti: इन संकेतों से समझें कौन रच रहा है आपके खिलाफ साजिश?
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved