MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Utility News
  • एलन मस्क का X पर बड़ा धमाका, सिर्फ इतने रुपए में पाएं ये सीक्रेट फीचर्स?

एलन मस्क का X पर बड़ा धमाका, सिर्फ इतने रुपए में पाएं ये सीक्रेट फीचर्स?

एलन मस्क के X ने भारतीय यूजर्स के लिए ₹89 का प्रीमियम ऑफर पेश किया है। यह पहले महीने के लिए है और नए यूजर्स को पोस्ट एडिट, ज्यादा रीच जैसे कई फायदे देगा।

2 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Dec 01 2025, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
15
भारतीय यूजर्स के लिए एलन मस्क का शानदार ऑफर
Image Credit : Getty

भारतीय यूजर्स के लिए एलन मस्क का शानदार ऑफर

सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी! एलन मस्क के X (पहले ट्विटर) ने भारतीय यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है।

सैकड़ों रुपये वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ ₹89 में मिल रहा है। लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए है!

25
2 दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगा यह ऑफर
Image Credit : Gemini

2 दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगा यह ऑफर

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने और उसे 'X' में बदलने की तीसरी सालगिरह के मौके पर यह खास ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए है।

आखिरी तारीख: यह ऑफर 2 दिसंबर, 2025 को खत्म हो जाएगा। इससे पहले सब्सक्राइब करने वालों को ही यह ₹89 में मिलेगा।

35
इस ऑफर को पाने के लिए कुछ शर्तें हैं...
Image Credit : Getty

इस ऑफर को पाने के लिए कुछ शर्तें हैं...

1. सिर्फ नए यूजर्स के लिए: यह ऑफर केवल उन नए यूजर्स के लिए है, जिन्होंने अब तक X प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

2. सिर्फ पहले महीने के लिए: ₹89 का यह चार्ज सिर्फ पहले महीने के लिए है। दूसरे महीने से रेगुलर चार्ज लगेगा।

45
मोबाइल या कंप्यूटर पर ऑफर को कर सकते हैं एक्टिवेट
Image Credit : Getty

मोबाइल या कंप्यूटर पर ऑफर को कर सकते हैं एक्टिवेट

आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से इस ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं

1. X ऐप या वेबसाइट पर लॉग-इन करें।

2. अपनी 'प्रोफाइल' आइकन पर क्लिक करें।

3. साइडबार में 'प्रीमियम' बटन पर टैप करें।

4. स्क्रीन पर ₹89 का ऑफर दिखेगा। उसे चुनें और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI से पेमेंट करें।

55
₹89 में आपको मिलेंगे कई खास फीचर्स
Image Credit : our own

₹89 में आपको मिलेंगे कई खास फीचर्स

सिर्फ ₹89 में आपको कई खास फीचर्स मिलेंगे जो आम यूजर्स को नहीं मिलते:

• पोस्ट एडिट करें: पोस्ट करने के बाद भी गलती सुधारने के लिए उसे 'एडिट' कर सकते हैं।

• एनालिटिक्स: आपकी पोस्ट को कितने लोगों ने देखा, इसकी पूरी जानकारी पाएं।

• ज्यादा रीच: आपके कमेंट्स और पोस्ट्स को दूसरों से पहले दिखाया जाएगा, जिससे फॉलोअर्स बढ़ेंगे।

• कमाई का मौका: ज्यादा रीच मिलने पर आप भविष्य में अपने X अकाउंट से पैसे भी कमा सकते हैं।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
उपयोगी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
Recommended image2
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?
Recommended image3
इन बैंकों में पैसा रखना है सेफ, RBI ने जारी की 3 सबसे सुरक्षित बैंकों की लिस्ट
Recommended image4
LPG सिलेंडर पर नई अपडेट: 01 दिसंबर से बदल गए दाम, क्या आपकी जेब को मिली राहत?
Recommended image5
वॉट्सऐप-टेलीग्राम पर केंद्र सरकार का शिकंजा! अब बदल जाएंगे इस्तेमाल के नियम
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved