आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

                   
मेष- पित्त की परेशानी हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, मधुर वाणी का प्रयोग करने से लाभ हो सकता है। 

                  वृष- दांतों से संबंधित कष्ट हो सकता है, विवाद से बचें, यात्राएं हो सकती हैं। 

                  मिथुन- वाणी पर नियंत्रण रखें, पेट पर विशेष ध्यान दें, वाहन सुख की प्राप्ति होगी, मित्रों से मुलाकात होने का भी सुयोग बन रहा है। 

                   

कर्क- राजा या बड़े अधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकता है, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, ऐश्वर्य में भी वृद्धि होने की संभावना है। 

                 

सिंह – भाई और वाहन का सुख प्राप्त होगा, पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, अच्छा समय व्यतीत होगा। 

                 

कन्या- धैर्य न गंवाए, पित्त विकार से थोड़ी परेशानी हो सकती है, संयमित जीवन शैली से लाभ मिलने की संभावना है। 

                 

तुला- स्त्री से विवाद से बचें, पिता या अधिकारी के सामने अपमानित होने की आशंका है, विवाद न करें। 

                 

वृश्चिक- न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित कुछ कार्य हो सकते हैं, शत्रुओं की हानि से सुख प्राप्त होगा। 

                 

धनु- संतान को कुछ कष्ट हो सकता है, क्रोध की अधिकता से नुकसान होने की आशंका है। 

                 

मकर- पिता को कुछ कष्ट होने की आशंका है, भाईयों के प्रति स्नेह रखना उचित रहेगा। 

                 

कुंभ- प्रभाव में वृद्धि होगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वाणी सुन्दर रहेगी। 

                 

मीन- मुख में किसी प्रकार का कष्ट होने की आशंका है, परिवार में विवाद से बचें।