Vastu Tips for Plants: घर की समृद्धि के लिए लोग वास्तु के नियमों को मानते हैं। वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे पौधे घर में बरक्कत न लाकर परेशानियां लाते हैं। कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है तो सुंदर दिखने वाले पौधे घर के अंदर सजा लेते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में कौन-से पेड़ नहीं लगाने चाहिए। 

घर के अंदर न लगाएं  कैक्टस का पौधा (cactus plants)

आपको हजारों वैराइटी में ऑनलाइन कैक्टस प्लांट्स मिल जाएंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वास्तु के अनुसार घर के अंदर कैक्टस का पौधा लगाना अशुभ होता है। कैक्टस के अलावा घर के अंदर आपको कांटे वाले किसी भी पेड़ को लगाने से बचना चाहिए। अक्सर लोग गुलाब की खूबसूरती देख उसे अपनी बालकनी में लगा लेते हैं। आपको कांटेदार पौधों को घर से हटा देना चाहिए।

घर के लिए अनलकी हो सकते हैं बोनसाई प्लांट्स (Bonsai Plants)

Bonsai Plants: बोनसाई प्लांट्स एक प्रकार से छोटे पेड़ जैसे दिखते हैं। ये दिखने में वाकई खूबसूररत होते हैं। वास्तु के अनुसार घर में बोनसाई प्लांट्स लगाने से घर की बरक्कत रुक जाती है। अगर आपने लिविंग रूम में इसे लगाया है तो आपको इस बारे में जरूर सोचना चाहिए। 

घर के अंदर न लगाएं पीपल का पौधा

पीपल के पौधे को हिंदू धर्म में पूजनीय पौधा माना गया है। लोग इसकी पूजा करते हैं। लेकिन गलती से भी इसे घर के अंदर लगाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर अंदर उगा पीपल का पौधा नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है  मेहंदी का पेड़ 

मेहंदी के पेड़ की महक बहुत तेज होती है। वास्तु के अनुसार घर के अंदर कभी मेहंदी का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। मेहंदी का पेड़ घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। 

ये भी पढ़ें: कोरियन लड़कियों की चमकती त्वचा का राज है किमची (Kimchi), हेल्थ बेनिफिट्स सुन उड़ जाएंगे होश...