Anant Ambani Weight Loss Journey:  मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की जल्द ही राधिका मार्चेंट से शादी होने वाली है। अनंत न सिर्फ पिता के साथ बिजनेस संभालते हैं बल्कि अपनी हेल्थ को लेकर भी सजग रहते हैं। अनंत अंबानी की 'फैट टू फिट' फोटो ने लोगों को बहुत इंप्रेस किया था। अनंत की बहुत सी फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। अनंत अंबानी ने साल 2016 में करीब 108 किलो वजन कर खुद को 'फैट टू फिट' कर लिया था। वजन कम करने में उन्हें 18 महीने लगे थे। अनंत अंबानी का तेजी से वजन स्टेरॉइड्स दवा लेने के कारण हुआ। उन्हें अस्थमा की समस्या है जिसके कारण अधिक दवाओं का सेवन करना पड़ता है। वजन कम करने के लिए अनंत अंबानी ने खूब मेहनत की थी। उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि अनंत 'फैट टू फिट' हो गए।

इस कोच ने की थी अनंत अंबानी की मदद

इंडिया टूडे की मानें तो इस ट्रांसफॉरमेशन जर्नी का क्रेडिट अनंत अंबानी के कोच विनोद चन्ना को जाता है। फिटनेस कोच विनोद चन्ना एक एक्लपीरियंस्ड कोच हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में लगभग 25 सालों का तजुर्बा है। विनोद चन्न अक्सर सोशल मीडिया में फिटनेस से रिलेटेड फोटोज और वीडियो डालते रहते हैं। एक बार विनोद चन्ना ने अनंत अंबानी की फैट टू फिट जर्नी के बारे में बताया था। विनोद ने बताया कि अनंद अंबानी अपना वजन कम करने को लेकर सीरियस थे। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत थी। अनंत को जंक फूड और ज्यादा खाना पसंद था इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई। आगे विनोद कहते हैं कि हमने अनंत की डाइट में फाइबर बढ़ा कर कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन कम कर दिया था। डाइट, एक्सरसाइज के साथ ही पॉजिटिव लाइफ़स्टाइल भी वजन कम करने में मदद करता है।


इन सेलिब्रिटीज को भी करते हैं गाइड

TOI की रिपोर्ट की मानें तो  कोच विनोद चन्ना फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार जैसे कि जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी आदि के फिटनेस ट्रेनर हैं।

ये भी पढ़ें:भोजपुरी की दो फेमस एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, जानिए और किसका हो गया निधन......