Daman and Diu Trip: फरवरी-मार्च में ट्रिप प्लान करना अच्छा ऑप्शन रहात है क्योंकि इस महीनें ना ठंड रहती है और ना ही ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे  में आप दोस्तों या परिवार संग पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों की सैर कर सकते हैं। अगर आप भी फरवरी-मार्च में घूमने का प्लान बना रहे तो हम आपको सजेस्ट करेंगे कि भारत में ही कुछ ऐसी प्लेस हैं जहां पर आप शानदार विकेशन मना सकता है। जो आपके लिए यादगार होगी। अगर आप पहाड़ी इलाके में नहीं जाना जाते और गोवा नहीं घूमना चाहते तो कुछ ऐसे प्लेस भी जहां पर आप जाकर सबकुछ भूल जाएंगे। इन जगहों पर आप खूबसूरत नजारों के साथ लजवाब फूड का भी मजा उठा सकेंगे। 

प्लान करें दमन-दीव की ट्रिप

गोवा से लेकर लक्षद्वीप तो सब जाते हैं अगर आप डिफरेंट ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो दमन-दीव की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये नेचर और खूबसूरती के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन है। यहां का नजारें देख दिल नहीं भरेगा। दमन-दीव गुजरात के जूनागढ़ और मुंबई के पास स्थित अरेबियन सी में स्थित आइसलैंड है। ये केंद्र शासित राज्य है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती है। यहां पर गुजराती और पुर्तगाली दोनों तरह के कल्चर का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं दमन-दीव के लिए सीधे फ्लाइट भी मिलती है। इसके अलावा रेल मार्ग से भी दमन-दीव आया जा सकता है। जो शहरों और कस्बों से सड़क माध्यम से जुड़ा हुआ है। 

 

फोर्ट जीरोम (Fort Jerome)

फोर्ट जीरोम (Fort Jerome) दमनगंगा के उत्तरी किनारे पर स्थित किला है। किले के अंदर OUR LADY OF THE SEA नाम की चर्च स्थित है। जो पुर्तगाली आर्किटेक्चर पर बनी है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं। इसे विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर पुर्तगाली वॉर की याद दिलाता कब्रिस्तान भी स्थित है। अगर पुर्तगालियों का आर्किटेक्चर देखना हो तो आप यहां आ सकते हैं। 

 

लाइट हाउस (Light House)

लाइट हाउस को ज्यादातर फिल्मो में ही देखा होगा लेकिन दमनगंगा के किनारे लाइट हाउस स्थित है। जिसे बड़ी संख्या में लोग देखने आते हैं। ये सैलानियों के बीच पॉपुलर लेंडमार्क है। यहां से आप दूर-दूर तक समंदर को निहार सकते हैं। 

 


नागोआ बीच (Nagoa Beach)

दमन-दीव जा रहे हैं तो नागोआ बीच (Nagoa Beach) बीच जाना ना भूलें। ये अपनी खूबसूरती के लिए टूरिस्टों के बीच फेमस है। यहां पर बीच किनारे ब्लू और बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर पानी मन को अलग सुकून देता है। यहां पर स्ट्रीट फूड का भी मजा उठा सकते हैं।

 

देवका बीच (Devka Beach)

दमन-दीव फैमिली संग जा रहे हैं तो देवका बीच की सैर जरूर करें। यहां पर शाम के वक्त परिवार के साथ वक्त बिताने का अलग मजा है। यहां एक तरह का एम्यूजमेंट पा्क है। यहां पर कई वॉटर स्पोर्ट एक्टिविटी करनें से बचें,क्योंकि यहां की जमीन पथरीली हैं ऐसे में चोट लग सकती हैं।

 

जंपोर बीच (Jampore Beach)

दमन-दीव के खूबसूरत बीच में शुमार जंपोर बीच (Jampore Beach) दमन के साउथ में स्थित है। यहां पर स्विमर्स की भीड़ होती है। अगर जिंदगी से ब्रेक लेकर सुकून के पल बिताने हैं तो जंपोर बीच (Jampore Beach) जरूर आएं। यहां पर सनसेट देखना जन्नत से कम नहीं है। 

ये भी पढ़ें- डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कपल्स के फेवरेट हैं Goa के ये 4 बीच