ट्रेवल डेस्क। घूमना किसी पसंद नहीं है। जब बात टूरिस्ट प्लेस की आती है तो ज्यादातर लोग दुबई घूमना चाहते हैं। बुर्ज कलीफा से लेकर डेजर्ट सफारी की सैर करना जिंदगी में एक बार हर कोई डिजर्व करता है। ऐसे में अगर आप भी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का ये शहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जगह ऐसी जिन्हें एक्स्प्लोर करना बिल्कुल ना भूलें,क्योंकि यहां पर चीजें प्रकृति रूप तो है हीं इसके साथ ही मानव निर्मित भी हैं जो टूरिस्ट को आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स भी शेयर करेंगे। जो दुबई ट्रिप के दौरान (Dubai Trip) के दौरान बेहद काम आएगी। 

बुर्ज खलीफा की करें सैर (Burj Khalifa) 

अब दुबई की ट्रिप बिना बुर्ज खलीफा देखे कैसे पूरी हो सकती है। ये दुनिका की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इसमें 163 मंजिल है। इसकी ऊंचाई 830 मीटर है। बता दें,बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे फास्टेस्ट लिफ्ट लगी है। जो 1-2 सेकेंड में आपको ग्राउंड फ्लोर से 10वें माले तक पहुंचा सकती हैं। बताया जाता है लिफ्ट को बनाने में लगभग 7-10 साल का वक्त लगा था। 

जरूर करें दुबई मॉल का दीदार (Dubai Mall) 

शॉपिंग के शौकीन हैं तो दुबई मॉल जाना ना भूले। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मॉल कहा जाता है,जिसे एक दिन में घूमना मुमकिन है। यहां पर कई लोकल और लग्जरी ब्रांड्स आपको मिल जाएंगे। जहां से आप जीभर के शॉपिंग कर सकते हैं। 

एंडवेचर्स लवर के लिए बेस्ट है दुबई की डेजर्ट सफारी (Dubai Deseret Safari) 

रेगिस्तान के बीच एंडवेंचर का लुत्फ उठाना है दुबई की डेजर्ट सफारी जरूर जाएं। यहां पर बिल्कुल बॉलीवुड फिल्मों का सीन याद आएगा जहां हीरो रेत के बीचों-बीच स्टंट करते हुए नजर आता है। आप जिप्सी,जीप,सैंड बोर्डिंग,क्वैड बाइक,ऊंट की सवारी जैसी एक्टिविटी का मजा यहां उठा सकते हैं। 

दुबई अंडरवॉटर जू जाना बिल्कुल न भूलें  (Dubai Underwater Zoo) 

दुबई में ऐसी कई चीजें है जिसे देखकर आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। इन्ही में से अंडरवाटर जू। अगर बच्चों के साथ ट्रिपर हैं तो उन्हें इस जगह जरूर ले जाए। जू में 34 हजार से ज्यादा जलीय जीवों की प्रजातियां है। जो दुबई के अलावा दुनिया के किसी भी कोने में देखने को नहीं मिलती हैं। 

म्यूजियम ऑफ फ्यूचर की इमारत कर देगी हैरान (Museum of The Future) 

दुबई के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर शुमार म्यूजियम ऑफ फ्यूचर बिना किसी पिलर के सहारे खड़ी इमारत है। यहां पर फ्यूचर दुबई की चीजें दिखाई गई हौ। इसके साथ इस म्यूजियम में आप ह्यूमन रोबोट और UAE की कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को देख सकते हैं। ये म्यूजियम 35 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। 

दुबई ट्रिप प्लान करते वक्त रखें इन चीजों का ध्यान ( Travel Trips For Dubai) 

ट्रिप कहीं की भी हो प्रॉपर प्लानिंग जरूरी है ताकि जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च ना हो जाए। आप यात्रा की प्लानिंग करते वक्त कुछ छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रख हजारों रुपए बचा सकते हैं।

1) फ्लाइट 2-3 महीने पहले बुक करने की कोशिश करें,ऐसा करते हं तो टिकट के दाम थोड़े सस्ते होते हैं।

2) दुबई पहुंचने पहले होटल सर्च कर लें। देखें बजट के हिसाब के कौन फिट बैठ रहा है,4000 के अंदर आप अच्छा होटल ढूंढ सकते हैं। हालांकि इसके लिए ऑनलाइन रिचर्स करने की जरुरत है।

3) दुबई में फूड एक्सपेंसिव होता है लेकिन महंगे होटल्स की जगह स्ट्रीट फूड और लोकल फेमस रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाएं। यहां पर आपको इंडियन फूड भी आराम से मिल जाएगा।

4) दुबई घूमने के लिए  अप्रैल से सितंबर तक का वक्त बेस्ट रहता है। ऐसे में अगर आप भी फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो किराया कम होग,वहीं ट्रेवल के लिए पर्सनल कैब की जगह मैट्रो का यूज करें। अगर मॉल में शॉपिंग करने का बजट नहीं है तो दुबई की करामा बाजार जाएं जहां कम पैसों में अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। 

लाइफस्टाइल-ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-